BJP Bengal Bandh: कौन हैं प्रियांगु पांडे? जिनकी कार पर हुई फायरिंग, अब तक 3 लोग गिरफ्तार
Who is Priyangu Pandey: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पूरे बंगाल में आक्रोश है। इस बीच मंगलवार (27 अगस्त) को ममता सरकार के खिलाफ छात्र संगठनों ने 'नबन्ना अभियान' रैली निकाली, जिसमें पुलिस ने बलप्रयोग किया, जिसके विरोध में बीजेपी ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया।
बीजेपी के बंगाल बंद के दौरान एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जो साफ राज्य के मौजूदा हालातों पर सवाल उठा रही है। उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में भाजपा नेता की कार पर फायरिंग की गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। ऐसे में जानिए कौन हैं वो भाजपा नेता, जिनकी कार पर हुआ जानलेवा हमला?

बंगाल में जिस बीजेपी नेता की कार पर हमला किया गया है, वो स्थानीय नेता प्रियांगु पांडे हैं। प्रियांगु पांडे ने दावा किया है कि टीएमसी समर्थकों ने उन पर हमला किया और फायरिंग करते हुए बम फेंके। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ड्राइवर को गोली लगी है, हालांकि पुलिस ने उनके दावों को खारिज किया है।
सामने आया फायरिंग का वीडियो
हमले का वीडियो बीजेपी नेता और बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक लाल घेरे में युवक कार पर फायरिंग कर रहा है।
अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे ने बीजेपी नेता के वाहन पर फायरिंग की है। कार के ड्राइवर को गोली लगी है। इस तरह ममता बनर्जी और टीएमसी बीजेपी को सड़कों को हटाने की कोशिश कर रही है। बंद सफल रहा है और लोगों ने इसका दिल से स्वागत किया है। पुलिस और टीएमसी का टॉक्सिक कॉकटेल अब बीजेपी को डरा नहीं पाएगा।
TMC goon opening fire on eminent BJP Leader Priyangu Pandey's vehicle at Bhatpara. The driver of the vehicle is shot.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) August 28, 2024
This is how Mamata Banerjee & TMC are trying to force BJP off the street. The Bandh is successful and people have supported it wholeheartedly. The toxic cocktail… pic.twitter.com/mOGsLnk9jh
इधर, भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, "प्रियांगु पांडे की कार पर हमला किया गया। ड्राइवर को गोली लगी है। 7 राउंड फायरिंग की गई। यह एसीपी की मौजूदगी में किया गया। दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।"
तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पांडे ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी कार पर बम फेंके गए। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी की हत्या की योजना थी। वहीं भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications