पश्चिम बंगाल जाएगी बीजेपी की 4 सदस्यीय समिति, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा की करेगी जांच
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद से और वोटिंग वाले दिन हुई जबरदस्त हिंसा के बाद बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने बंगाल में हिंसा के मामलों की जांच के लिए भाजपा सांसदों की एक समिति का गठन किया गया है, जो कि पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में चार सदस्यों वाली इस जांच समिति का गठन किया है, जो कि हिंसा के मामले की पूरी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।

जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चार सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का संयोजक बनाया है, जबकि उसके साथ सत्यपाल सिंह, रेखा वर्मा और राजदीप रॉय को सदस्य बनाया हैं।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पश्चिम बंगाल जाएगा और जल्द से जल्द हिंसा के मामलों की जांच रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेंगे।
#WATCH | "We have formed a committee and we will go there (West Bengal) and review the situation of the state...We hope we are allowed to go there. I would like to repeat we will go if we are allowed," says BJP MP Ravi Shankar Prasad pic.twitter.com/IypIS4bdVg
— ANI (@ANI) July 10, 2023
वहीं बंगाल दौरे और पंचायत चुनाव हिंसा पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल में जो हुआ बहुत पीड़ादायक दुखदायी है। एक समिति बनाई गई है और हम वहां (पश्चिम बंगाल) जाएंगे और राज्य की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि 40 लोग मर जाते हैं। ये बंगाल में कैसा लोकतंत्र चल रहा है बाकि विपक्षी दल क्यों शांत हैं? हम उम्मीद करते हैं कि हमें वहां जाने की अनुमति दी जाएगी।
आपको बता दें कि बंगाल में पंचायत चुनावों के ऐलान के बाद से ही राज्य में हिंसा की खबरें आना शुरू हो गई। इसके बाद 8 जुलाई को वोटिंग के दिन कई जिलों से आगजनी, फायरिंग और मारपीट की घटनाएं हुई। उपद्रवी पोलिंग बूथ से मतपेटी तक लेकर भाग गए। हिंसा में 8 जुलाई को 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications