भवानीपुर उपचुनाव: बीजेपी कैंडीडेट ने TMC पर लगाया वोटरों को पैसे बांटने का आरोप
कोलकाता, सितंबर 30: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मतदान लगातार जारी है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कुछ लोगों को वोट देने के लिए पैसे बांट रही है। बीजेपी उम्मीदवार ने इस संबंध में चुनाव अधिकारियों से भी शिकायत की है। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर दोपहर एक बजे तक 35.97 फीसदी मतदान हुआ है।
Recommended Video

भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कुछ लोगों को वोट देने के लिए भुगतान कर रही है। टिबरेवाल ने कहा कि एक व्यक्ति ने मेरे सामने स्वीकार किया कि टीएमसी ने उसे वोट डालने के लिए 500 रुपये का भुगतान किया था। वह बांसड्रोनी से था। मैंने चुनाव अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया है। इससे पहले प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया था कि, टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने जानबूझकर वार्ड नंबर 72 में वोटिंग मशीन बंद कर दी है क्योंकि वह बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर तीन बजे के बाद अपना वोट डाला। वहीं भवानीपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया जा रहा है टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी दोपहर दो बजे अपना वोट डाला। बंगाल के तीन सीटों पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए भी अलग से स्पेशल फोर्स को लगाया गया है, वहीं बूथ की सुरक्षा पुलिस के हाथ में दी गई है। मतदान केंद्र के आसपास धारा 144 लगाई गई है। वहीं मतदान के मद्देनजर 13 QRT टीम, 22 सेक्टर मोबाइल, 9 HRFS, सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड समेत अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।
इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ी टक्कर है। जबकि सीपीआई (एम) की ओर से श्रीजिब विश्वास मैदान में हैं। मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। तीन अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भवानीपुर के अलावा जांगीपुर, समसेरगंज विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications