कालियागंज की घटना को लेकर बीजेपी का बंगाल बंद, कई कार्यकर्ता हिरासत में

बंगाल बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है, जिसके तहत कई जगहों पर उसके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

BJP

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने आज (28 अप्रैल) बंद का आह्वान किया है, जिसके तहत राज्य में कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने कलियागंज इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी थी।

मामले में बीजेपी नेता देबाश्री चौधरी ने कहा कि हमने यहां की स्थिति को देखते हुए बंद का आह्वान किया है। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या बेहद शर्मनाक थी। राजबंशी लोगों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिससे पता चलता है कि टीएमसी राजबंगशी के खिलाफ है।

वहीं दूसरी ओर उत्तरी दिनाजपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही बाजार की दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और टीएससी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

युवती की हत्या को लेकर भी बंद
21 अप्रैल को कालियागंज में एक 17 साल की लड़की का शव मिला। जांच में पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया। बाद में उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। जिसके बाद से इलाके में हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

इस घटना को लेकर भी बीजेपी प्रदर्शन कर रही। बीजेपी का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। साथ ही पुलिस पर शव के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुलिस शव को खींचकर ले जाती हुई दिखी।

क्या था शुभेंदु का आरोप?
शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ममता बनर्जी की पुलिस ने बीजेपी पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन के घर आधी रात (27 अप्रैल, 2023) को 2:30 बजे छापा मारा, लेकिन वो नहीं मिले। जिस पर उनके बेटे मृत्युंजय की गोली मारकर हत्या कर दी।

सीएम ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार
कालियागंज में युवती की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन हुए थे। जिसमें थाने को आग के हवाले कर दिया गया। सीएम ममता बनर्जी का आरोप है कि ये काम बीजेपी ने किया है। इसके लिए वो बिहार से गुंडे लेकर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+