साहित्य जगत से बुरी खबर, बंगाली कवि शंख घोष का निधन

कोलकाता, अप्रैल 21। देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से परेशान है। जिसकी चपेट में कई हस्तियां भी आ चुकी हैं। इस बीच बुधवार को बंगाल से एक बुरी खबर सामने आई, जहां कोलकाता में प्रसिद्ध बंगाली कवि शंख घोष का निधन हो गया। वो कई दिनों से कोरोना वायरस की चपेट में थे। घोष के निधन के बाद उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही उनकी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

Kolkata

जानकारी के मुताबिक 89 वर्षीय घोष कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनको घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया। इस बीच मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो वेंटिलेटर पर शिफ्ट हुए। फिर बुधवार सुबह उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। जिस वजह से 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले जनवरी में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तब वो उम्र संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे।

घोष देश के जाने-माने कवियों में से एक थे, उन्होंने काफी वक्त तक दिल्ली विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों में पढ़ाया था। साहित्य के प्रति उनके लगाव को देखते हुए सरकार ने 1977 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद 1999 में दूसरा साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। बाद में 2011 में केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से नवाजा था।

बंगाल बुरी तरह प्रभावित
आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1.5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जिसमें 1.82 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 1.32 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बंगाल भी दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर आंकड़ा 6,78,172 के पार पहुंच चुका है। इसमें 10,652 की मौत हुई है, जबकि 6,09,134 ठीक हो चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+