बंगाल हिंसा: मौत का यह खेला राहुल को स्वीकार है? तृणमूल-कांग्रेस के गठबंधन पर स्मृति ईरानी का सवाल
Bengal violence: बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 15 लोगों की जान गई। हालांकि, चुनाव आयोग ने सिर्फ 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि बंगाल के पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।
दरअसल, रविवार को भोपाल में आयोजित बाल अधिकार संरक्षण के एक विचार विमर्श कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची थीं। यहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर जमकर निशाना साधा।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि तृणमूल के साथ कांग्रेस हाथ मिलने की खबरों पर राहुल गांधी से सवाल किया। उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि तृणमूल के साथ कांग्रेस हाथ मिला रही है, क्या उनसे हाथ मिलाना मंजूर है उन्हें, जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं? मौत का यह खेला राहुल गांधी को स्वीकार है?
हिंसा के बीच पंचायत चुनाव
आपको बता दें कि शनिवार को हिंसा और तनाव के बीच मतदान हुए। चुनाव के दौरान भड़की हिंसा में करीब 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पडी। हालांकि, चुनाव आयोग ने सिर्फ 10 लोगों की हिंसा में मृत्यु की पुष्टि की है। वहीं, बीएसएफ डीआइजी एसएस गुलेरिया ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें संवेदनशील इलाकों की कोई सूचना नहीं दी गई थी। आपको बता दें कि 11 जुलाई को राज्य की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों के नतीजे सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications