बंगाल चुनाव: दम दम में बरसीं ममता बनर्जी, कहा- सिर्फ बीजेपी की न सुनकर सभी की सुनें चुनाव आयोग
कोलकाता, अप्रैल 12: पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार तेज हो गया है। जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की प्रचार की कमान संभाल रखी है तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी चीफ ममता बनर्जी भी लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर रही हैं। बंगाल में चार चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है। अब 17 अप्रैल को 5वें चरण के तहत 45 सीटों पर वोटिंग होगी। इससे पहले दम दम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

Recommended Video
दम दम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वे रेलवे, बीएसएनएल, बैंक बेच रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि और लोगों को गोली मार दी जाएगी। यह राजनीति में अच्छा नहीं लगता है, अपनी जीभ को नियंत्रित करना सीखें। मुझे शर्म आती है कि वे बंगाल में रहते हैं। इस प्रकार के नेताओं को जेल में डालने और राजनीति से हटाने की आवश्यकता है। ममता बनर्जी ने ये बात बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान को लेकर कही, जिसमें उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने पर फिर से कूचबिहार जैसी घटना होने का जिक्र किया था।
वहीं इसके अलावा TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें, पक्षपाती न बनें। वहीं इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के बांग्लादेश के दौरे पर भी निशाना साधा। ममता ने कहा कि आप वोट के लिए बांग्लादेश गए और अब वहां हिंसा है। चुनाव आयोग क्यों स्वत संज्ञान नहीं कर रहा है? मोदी बंगाल कार्ड खेलने के लिए बांग्लादेश गए।












Click it and Unblock the Notifications