Bengal Couple Assaulting: बंगाल में सरेआम महिला की पिटाई पर भड़कीं कंगना, जानिए क्या कहा?
Bengal Couple Assaulting: पश्चिम बंगाल में रविवार को कथित तौर पर अवैध संबंध में लिप्त एक जोड़े की बीच सड़क क्रूरता से पिटाई का वीडियो सामने आया। मामले को लेकर विपक्ष लगातार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में, बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का भी सोमवार को गुस्सा फूटा। कहा कि राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
कंगना ने सवालिया अंदाज में कहा कि मामले को लेकर देश में गुस्सा है। एक महिला पर व्यभिचार का आरोप लगाया गया और वहां शरिया कानून लागू किया गया। मैं चाहती हूं। मैं टीएमसी और ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से पूछना चाहती हूं, जो हर दिन संविधान के साथ विरोध कर रहे हैं और हर दिन नाटक कर रहे हैं क्या संविधान में लिखा है कि आप मनमाने ढंग से किसी भी राज्य में शरिया कानून लागू कर सकते हैं?

क्रूरता से पीटने वाला TMC नेता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क पर कथित तौर पर अवैध संबंध में लिप्त एक जोड़े की बांस की छड़ियों से पिटाई करने वाला व्यक्ति उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का एक स्थानीय टीएमसी नेता है। जिसकी पहचान ताजमुल उर्फ "जेसीबी" के रूप में हुई है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को इस घटना पर मामला दर्ज कर तजमुल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि महिला की गतिविधियां "असामाजिक" थीं। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि टीएमसी का तजमुल से कोई संबंध है। चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि यह गांव का मामला है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।
TMC विधायक का दिया ये तर्क
तृणमूल विधायक ने मीडिया से कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं। लेकिन, महिला ने भी गलत किया। उसने अपने पति, बेटे और बेटी को छोड़ दिया और एक दुष्ट जानवर बन गई। मुस्लिम राष्ट्र के अनुसार कुछ नियम और न्याय हैं। हालांकि, हम इस बात से सहमत हैं कि जो हुआ वह थोड़ा अतिवादी था। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications