बीजेपी के स्टार कैंपनेर के तौर पर मैदान में उतरे एक्टर मिथुन, किए 4 रोड शो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 27 अप्रैल को पहले चरण की 30 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले राजनीतिक दलों प्रचार अभियान में अपना पूरा दमखम झोंक दिया है। बीजेपी में हाल ही में शामिल हुए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने आज बांकुरा जिले के छठना विधानसभा, रायपुर विधानसभा और सलतोरा विधानसभा में रोड शो किया। इसके अलावा उन्होंने झारग्राम जिले के झारग्राम विधानसभा में भी रोड शो किया। इसी के साथ मिथुन ने बंगाल की राजनीति में प्रत्यक्ष तौर पर अपना डेब्यू किया। हालांकि उनका ये डेब्यू एक स्टार प्रचार के तौर पर हुआ है ना कि उम्मीदवार के तौर पर।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: First Phase के लिए Election Campaign खत्म, दलों ने झोंकी ताकत | वनइंडिया हिंदी
    Actor and BJP leader Mithun Chakraborty holds roadshow in Jhargram ahead of West Bengal Elections

    बंगाल में भाजपा के लिए मिथुन चक्रवर्ती पहली बार प्रचार करने उतरे हैं। शुरूआत में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह चुनाव लड़ेंगे। लेकिन भाजपा की अतिंम सूची में उनका नाम ना आने पर कयासों पर विराम लग गया। हालांकि मिथुन पहले भी कई बार कह चुके हैं कि, मेरी कोई राजनीतिक आकांक्षा नहीं है। यही बात आज भी उन्होंने अपने रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए दोहराई।

    सलतोरा विधानसभा में रोड शो के दौरान मिथुन ने कई जनता के बीच कई अपने कई फेमस डायलॉग बोले। यहां पर उन्होंने कहा कि उन्हें चुनावों में जीत का पूरा भरोसा है। बंगाल में सरकार बीजेपी की ही बनेगी। वह पूरे राज्य में घूम-घूमकर बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रोड शो के दौरान मिथुन ने काला चश्मा और सिर पर टोपी लगाई दिखे। उनके गले में भगवा गमछा पहने दिखे।

    इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि, बंगाल के लोगों के साथ मेरा हीरो और फैंस का नहीं है। हमारा उनके साथ दिल का रिश्ता है। मैं उनसे दिल से जुड़ता हूं। मिथुन ने कहा कि, रोड शो के दौरान डायलॉग बोलना पड़ता है। क्योंकि मैं एक एंटरटेनर हूं, देखिए अभी लोग डायलॉग्स के लिए चिल्ला रहे हैं। इसी दौरान रोड शो में शामिल हुए एक शख्स ने कहा कि, मैं यहां मिथुन और हेलीकॉप्टर दोनों को देखने आया हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+