'पुष्पा, पुष्पराज, मैं लिखेगा नहीं......', 10वीं के छात्र ने आंसर की जगह कॉपी में लिखा डॉयलॉग

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर धमाल मचाया। इस फिल्म का एक गाना 'श्रीवल्ली' और डॉयलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' सुपरडुपर हिट रहे। भारत के साथ विदेशों में भी इस डॉयलॉग का क्रेज देखने को मिला, जहां कई बड़े विदेशी स्टार्स और खिलाड़ियों ने इसके लिप्सिंग वीडियो बनाए। अब इस डॉयलॉग को लेकर बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

मार्च में हुई थी परीक्षा

मार्च में हुई थी परीक्षा

दरअसल बंगाल बोर्ड ने 7 मार्च से 16 मार्च तक 10वीं की परीक्षा करवाई थी। अब उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन बोर्ड करवा रहा है। हाल ही में एक छात्र की पूरी कॉपी खाली मिली, उसके पहले पन्ने को देखकर शिक्षकों के होश उड़ गए। वहां पर छात्र ने पुष्पा फिल्म से प्रेरित होकर लिखा था कि "पुष्पा, पुष्पराज अपुन लिखेगा नहीं....."। अब इस कॉपी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अंत में लिखा था अपशब्द

अंत में लिखा था अपशब्द

वैसे कोरोना महामारी की वजह से बंगाल में दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षा हुई थी। अब छात्र की इस हरकत को देखकर सभी हैरान हैं। छात्र ने पूरी कॉपी में इस डॉयलॉग को बोल्ड अक्षर में लिखा है। इसमें आखिरी शब्द अपशब्द की श्रेणी में आता है, ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या बोर्ड उस परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई करेगा या नहीं।

चंदन की तस्करी पर थी फिल्म

चंदन की तस्करी पर थी फिल्म

आपको बता दें कि पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके बाद ये अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई, वहां पर भी इसे अच्छा रिस्पोंस मिला। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं। ये फिल्म साउथ के जंगलों में चंदन की तस्करी पर आधारित है। अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+