WB Elections 2021: LPG के बढ़े दामों के खिलाफ आज सिलगुड़ी में पदयात्रा करेंगी सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता। बंगाल चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 27 मार्च को राज्य में पहले चरण का चुनाव है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। तो वहीं टीएमएसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला हुआ है। एलपीजी के बढ़े दामों के खिलाफ आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलगुड़ी में महिलाओं के साथ पदयात्रा करने वाली हैं। ममता बनर्जी आज महिलाओं के साथ 4 किमी लंबा रोड शो करेंगी।

आज महिलाओ संग सिलगुड़ी में पदयात्रा करेंगी सीएम ममता बनर्जी

ममता बनर्जी अपनी पदयात्रा सिलीगुड़ी के दार्जलिंग मोड़ से शुरू करके सफदरहाश्मी चौक पर खत्म करेंगी, आपको बता दें कि आज कोलकाता में पीएम मोदी की भी रैली है। गौरतलब है कि इससे पहले पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रिक बाइक पर रैली निकाली थी।

एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दामों के लिए विरोध मार्च

इस बारे में बात करते हुए सीएम ममता ने कहा था कि हम सिलिगुड़ी में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में एलपीजी सिलेंडर लेकर विरोध मार्च निकालेंगे, मालूम हो कि फरवरी से लेकर मार्च तक में सिलेंडर के दामों में 4 बार बढ़ोतरी हो गई है, सारे विरोधी दल इस के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं, टीएमएसी ने महंगाई को भी चुनावों में मुद्दा बनाया है।

'खेला होबे, देखा होबे, जीत होबे'

मालूम हो कि एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने 'एक बार फिर खेला होबे 'का नारा दिया था और कहा था कि वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और मतदान के चरण बढ़ाने से कुछ नहीं होगा, जीत टीएमसी की ही होगी। टीएमसी ने इस चुनाव में 'खेला होबे, देखा होबे, जीत होबे' (खेल होगा, हम देखेंगे, हम जीतेंगे) और 'बंगला निजेर मेयेकी चाय' (बंगाल अपनी खुद की बेटी चाहता है) जैसे नारे दिए हैं।

आज महिलाओ संग सिलगुड़ी में पदयात्रा करेंगी सीएम ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। बनर्जी से जब पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यहां आठ नहीं 294 सीटों पर 294 चरणों में चुनाव कराना चाहिए। वहीं पूरे देश की फोर्स भी बंगाल में ही लगा देनी चाहिए लेकिन इन सब तरीकों से अमित शाह को कुछ मिलने वाला नहीं है। ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा को बंगाल की तहजीब को ना समझने वाली पार्टी भी कहा।

आठ चरण में चुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव हो रहा है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+