टूट ही गया था विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता! सलमान खान ने कराया था पैचअप
Recommended Video

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी कर ली। दोनों कपल तीन साल से रिलेशनशिप में थे, दोनों के रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव भी आए थे। दोनों के रिश्तों में एक वक्त ऐसा भी आया, जब ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन दोनों के टूटते रिश्ते को सलमान खान ने बचा लिया।

विराट और अनुष्का के बीच खत्म हो ही गया था रिश्ता
एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों का रिश्ता लगभग खत्म हो चुका था। एक बार दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से शादी करना चाहते थे, लेकिन अनुष्का ने विराट से मना कर दिया।

सलमान खान ने कराया दोनों था पैचअप
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का ने जब विराट से इनकार किया तो दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिर सलमान खान ने दोनों का पैचअप करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों सलमान खान के घर में मिलने गए थे। तभी दोनों में सुलह करवाई थी।

चार साल पहले हुई थी मुलाकात
कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात एक ऐड कंपनी के दौरान हुई थी। मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा के पास करीब 220 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

एक फिल्म के लिए पांच करोड़ लेती हैं अनुष्का
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा एक एंड्रोसमेंट से चार करोड़ रुपए कमाती हैं। उनके पास करीब 36 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट है। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पांच करोड़ रुपए की कारें हैं।












Click it and Unblock the Notifications