7 फेरे कराने वाले पंडित के साथ भागी दुल्हन दिल्ली-जम्मू घूमकर लौटी और बोली-'इनकी दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी'
Vidisha News in Hindi, विदिशा। सात फेरे करवाने वाले पंडित के साथ भागने वाली दूल्हन लौट आई है। करीब दस दिन तक उसके साथ दिल्ली, जम्मू समेत कई जगहों पर घूमकर लौटी दुल्हन ने पुलिस के सामने अब पंडित के साथ ही जाने की इच्छा जताई है।

मामले के अनुसार मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सिंरोज पुलिस थाना इलाके का है। सोमवार को पंडित व दुल्हन पुलिस थाना पहुंचे और दुल्हन ने स्वीकार किया कि वह अपनी मर्जी से शादीशुदा व दो बच्चों के पिता पंडित के साथ भागी थी और अब उसकी पहली पत्नी के साथ रहने को तैयार हूं।

7 को शादी 23 को हुई फरार
बता दें कि सिरोंज पुलिस थाना इलाके के लटेरी रोड पर स्थित टोरी बागरोद में रहने वाली युवती की 7 मई को शादी हुई थी। गांव के पंडित विनोद शर्मा ने उसकी शादी में बतौर पंडित सात फेरे करवाए थे। इसके बाद क्षमा अपने ससुराल में महज दो दिन रुकी और फिर मायके आ गई थी। यहां आने के बाद वह पंडित विनोद शर्मा के साथ 23 मई को भाग गई थी। परिजनों की शिकायत पर सिंरोज थाना पुलिस ने 24 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

वापस पंडित विनोद के साथ लौटी
सिरोंज थाना पुलिस के अनुसार 10 दिन बाद सोमवार को युवती और उसका प्रेमी विनोद दोनों सिरोंज थाने पहुंचे। दोनों खुद अपने बयान देने के लिए आए थे। पुलिस ने युवती के माता-पिता को बुलाया और उनके सामने ही युवती के बयान लिए। इसके बाद युवती अपनी शादी के दौरान मिली रकम को वापस माता-पिता को सौंप कर विनोद शर्मा के साथ ही वापस लौट गई।

पंडित विनोद ने बताई दुल्हन को भगा ले जाने की वजह
पुलिस के अनुसार पंडित ने बताया कि अगर वह युवती के साथ नहीं जाता तो वह जहर खाकर जान दे देती। मजबूरी में उसके साथ गया था। वह पंडित के साथ रहना चाहती है और वह भी उसे अपने साथ रखने को तैयार है जबकि पंडित शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।

रकम मां-बाप को वापस लौटाई
मीडिया रिपार्टर्स के अनुसार मामले की जांच कर रहे एएसआई बादाम सिंह ने बताया कि दोनों ही यहां से पहले दिल्ली रवाना हुए। वहां पर चार दिन रुकने के बाद दो दिन जम्मू गए। जम्मू से भोपाल लौटे और इसके बाद सिरोंज आए। युवती अपने साथ सोने और चांदी के जेवर और रकम लेकर गई थी उसे मां-बाप को वापस लौटा दी।

विनोद से करती हूं प्यार-युवती
पुलिस के अनुसार 7 मई को युवती की शादी गांव बासौदा निवासी युवक के साथ हुई थी, मगर युवती पंडित विनोद से प्रेम विवाह करना चाहती थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की इसलिए वह विनोद को साथ लेकर भाग गई।












Click it and Unblock the Notifications