Vidisha Lok Sabha Result: 'अंतिम सांस तक सेवा करूंगा...',जीत मिलते ही भावुक हुए शिवराज
Lok Sabha Election में BJP की विजय के बाद प्रदेश कार्यालय पहुँचकर शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, इस बार जनता तथा कार्यकर्ताओं ने सारी कसर पूरी कर दी। मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं। मध्यप्रदेश में BJP के शानदार प्रदर्शन के बाद अब कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है.

शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात
विदिशा लोकसभा सीट से जीत मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की, मेरे विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के प्रिय भाइयों-बहनों एवं कार्यकर्ता साथियों, आपके स्नेह और विश्वास के कारण हमने यह प्रचंड जीत पाई है। यह जीत आपकी है, मेरे भाई-बहनों, भांजे-भाजियों और कार्यकर्ताओं की जीत है। लोकसभा में एक बार फिर विदिशा का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं उत्साहित हूं। विदिशा के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा और अंतिम सांस तक सेवा करता रहूंगा। एक बार पुन: आपका हृदय से आभार और धन्यवाद!
8 लाख वोटों से जीत दर्ज की है
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल की है उन्होंने रिकॉर्ड मत हासिल करते हुए 8 लाख से ज्यादा वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रताप भानु को चुनाव हरा दिया है। विदिशा लोकसभा सीट के मतगणना कार्य रायसेन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में समाप्त हो चुका है। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा सहित अन्य प्रत्याशियों को हराया है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE:'ये पहला चुनाव जो मैंने मां के बिना लड़ा', संबोधन के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications