Vidisha Car Accident: विदिशा में भयानक एक्सीडेंट, 6 लोगों से भरी कार खंती में गिरी, महिला व 3 बच्चों की मौत

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में कार एक्सीडेंट में एक परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया। दरअसल, शाम को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने 15 फीट गहरे पानी से भरी खंती में गिर गई। इस कार में 6 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला और तीन बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक युवक और एक बच्चे को जीवित बाहर निकल लिया गया है।

भुट्टे खाने गए थे खेत पर

विदिशा (ग्यारसपुर) के हैदरगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि हैदरगढ़ के रहने वाले शहजाद खान ने ग्राम अमरपुर में ठेके से जमीन ली हुई थी। सोमवार को वे पत्नी और चार बच्चों को लेकर भुट्टे खाने के लिए खेत पर गए थे। शाम करीब 7 बजे वे वापस हैदरगढ़ लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।

Terrible accident in Haidergarh, car filled 6 people fell into Khanti, woman and 3 children died

सड़क किनारे बनी खंती में गिरी कार

पुलिस ने बताया कि खेत से लौट ने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने खंती में गिर गई। इस खंती में 15 फीट तक पानी भरा हुआ था। जैसे ही ग्रामीणों को खंती में कार गिरने की सूचना मिली, वैसे ही ग्रामीण मदद के लिए रस्सी लेकर पहुंच गए। उन्होंने रस्सी के सहारे शहजाद और उनके पुत्र फैजान को बाहर निकाल लिया। खंती इतनी गहरी थी कि 3 घंटे तक कार का पता नहीं चला। स्थानीय तेराकों की मदद से कार निकली गई। रात करीब 9 शहजाद की पत्नी शकील बी उम्र 30 साल, निखत बी उम्र 13 साल, अयान उम्र 14 साल और साद खान उम्र 7 साल के शव बाहर निकल गए।

ग्रामीणों ने जानकारी देते बताया कि अमरपुर से चक्क अमरपुर तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क के समतलीकरण के लिए किनारे से ही मिट्टी और मुरम निकालने का कार्य किया। जिसके चलते गहरी खंती बन गई। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यह खंती पानी से लबालब भर गई। निर्माण कार्य चालू होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसी के चलते कार अनियंत्रित होकर पानी से भारी खाई में जा गिरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+