vidisha News: राहुल गांधी पर शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला, बोले- उनके रहते कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं

vidisha Lok sabha election News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नासमझ नेता है और उनके रहते हुए कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। वहीं विदिशा लोकसभा क्षेत्र में मिल रहे जन समर्थन को लेकर शिवराज ने खुशी जाहिर की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विदिशा लोकसभा क्षेत्र की सांची विधानसभा में प्रबुध्दजन सम्मेलन और आमसभा को संबोधित किया। वहीं पूर्व सीएम ने ग्राम खरबई में सबसे पहले कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां बहनों ने कलश रखकर भैया शिवराज का भव्य स्वागत किया और सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

Shivraj Singh Chauhan called Rahul Gandhi foolish Congress has no future under him

साथ ही पूर्व सीएम ने दीवार लेखन कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं इस पावन धरा को बारंबार प्रणाम करता हूं, मेरा यह सौभाग्य है की एक बार फिर मुझे यहां की जनता की सेवा का मौका मिला है, मैं विकास और जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

Shivraj Singh Chauhan called Rahul Gandhi foolish Congress has no future under him

कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी जैसे नेता के होते हुए कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस के विचारवान नेता कांग्रेस छोड़-छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस स्थिति ऐसी है कि, विनाशकाले विपरित बुध्दि। कांग्रेस के अध्यक्ष, मैडम सोनिया और राहुल गांधी को आयोध्या राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था, लेकिन उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया जबकि पूरा देश उत्सव मना रहा था। वहीं राहुल गांधी कह रहे हैं कि, शक्ति से लड़ूंगा, हमारी शक्तियां तो साक्षात दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती है, इनसे क्या लड़ोगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है, सारे एक तरफ आ जाएं तो दूसरी पार्टी की जरूरत ही नहीं है।

Shivraj Singh Chauhan called Rahul Gandhi foolish Congress has no future under him

विदिशा बनेगा आदर्श संसदीय क्षेत्र

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं रायसेन की इस पवित्र धरा को बारम्बार प्रणाम करता हूँ। मेरा सौभाग्य है कि, भाजपा ने मुझे यहाँ की जनता की सेवा करने का मौका दिया। मन में यही संकल्प है कि हम जनता की बेहतर सेवा करें, मेरे लिए जनता और उनकी सेवा ही भगवान है, इसलिए बेहतर ढंग से जनता की सेवा करके अपने रायसेन-विदिशा संसदीय क्षेत्र को एक आदर्श संसदीय क्षेत्र, हम सब मिलकर विकास की दृष्टि से भी बनाएंगे। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, रोजगार हो, पर्यटन हो, कृषि हो, महिला सशक्तिकरण हो, बच्चों का बेहतर भविष्य हो, खेल-कूद की सुविधा हो सब क्षेत्रों में बेहतर काम करके विकसित भारत के लिए विकसित रायसेन-विदिशा संसदीय क्षेत्र बनाना है। जनता का आदर्श विकास और कल्याण यही हमारे जीवन का लक्ष्य है।

Shivraj Singh Chauhan called Rahul Gandhi foolish Congress has no future under him

इस प्रेम के सामने तीनों लोक का सुख भी कम है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इछावर, खातेगांव, गंजबासौदा और रायसेन जहां भी शिवराज पहुंच रहें हैं वहां पूर्व सीएम को बहनें और भांजे-भांजियां पैसों से भरे अपने गुल्लक भेंट कर रहे हैं। शिवराज भी बच्चों के इस प्रेम और स्नेह को माथे से लगाकर बच्चों को दुलार कर रहे हैं। बच्चे ही नहीं बहनें तो लाड़ले भैया के हाथ में 10-20, 50-100 रूपए के नोट थमा रही हैं और उन्हें विजयभव: का आशीर्वाद दे रही हैं। बहनों, बच्चों और जनता से मिल रहे इस अपार स्नेह को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, मेरी बहनों ने 10-10 रुपए भी अपने भैया को चुनाव जीतने के लिए दिए हैं। जनता का यह प्रेम अद्भुत है, इस प्रेम के बदले तीनों लोक का सुख भी कहीं नहीं लगता। इस प्रेम को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूँ। मेरे बेटा-बेटी भी गुल्लक भेंट कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+