Vidisha: बेटी और पिता की खुदकुशी करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, TI और हेड कांस्टेबल लाइन अटैच

Vidisha suicide News: मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और कानून का राज है, यह बात कहने वाले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विदिशा में हुई दर्दनाक घटना पर कहा कि विदिशा की घटना दुखद है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ टीआई और हेड कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी करेंगे और तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।

भोपाल में शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विदिशा में बेटी और पिता द्वारा खुदकुशी के मामले में कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जब छेड़छाड़ का विषय सामने आया था तो शिकायत दर्ज कर समन भेज दिया गया था। उसके बाद में जब लड़की द्वारा खुदकुशी की घटना सामने आई थी तो 306 के तहत केस दर्ज कर सुदीप धाकड़ पर कार्रवाई की गई थी और उसे जेल भेज दिया गया था। धाकड़ के जेल से छूटकर आने के बाद लड़की के पिता द्वारा खुदकुशी की घटना सामने आई थी।

Home Minister Narottam Mishras big statement on suicide of daughter and father, TI and head constable line attached

गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले में आरोपित पर वापस कायमी कर, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां के टीआई और हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच किया गया है। मैं आज भोपाल से निर्देश दे रहा हूं कि डीआईजी स्तर का अधिकारी साथ टीम को लेकर जाएंगे और तीन दिन के अंदर इस पूरी घटना की रिपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद में जो-जो और दोषी निकलेंगे उसमें से किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

Recommended Video

    बेटी और पिता की खुदकुशी करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान,TI और हेड कांस्टेबल लाइन अटैच

    क्या है बेटी और पिता के आत्महत्या करने का मामला

    बता दे विदिशा जिले के नटेरन थाना अंतर्गत आने वाले दुपरिया गांव के रहने वाले धीरेंद्र गोस्वामी ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। विगत 25 मई को उनकी बेटी ने भी छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी गांव का ही सुदीप धाकड़ है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां से वह छूट कर आ गया और मृतक को धमकाने लगा, जिससे प्रताड़ित होकर पीड़ित पिता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों, परिजनों और कांग्रेसियों ने न्याय की मांग को लेकर विदिशा में जमकर हंगामा और चक्काजाम किया था।

    पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बेटी और पिता के सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज करने की बात कही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नटेरन थाने अंतर्गत पुलिस की लापरवाही से पिछले डेढ़ माह में 3 लोग आत्महत्या कर चुके है, जो पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। अभी 2 दिन पहले पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होकर एक महिला ने भी आत्महत्या की थी। खैर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने वाली सरकार है, जहां कार्रवाई में भले ही समय लग जाए, लेकिन न्याय जरूर मिलेगा।

    सुसाइड नोट में कुछ नेताओं के नाम भी

    बता दे पीड़ित पिता धर्मगिरि ने सुसाइड नोट में कुछ नेताओं के नामों का भी जिक्र किया था। इससे पहले 23 मई को ग्राम दुपारिया निवासी 18 वर्षीय रक्षा ने गांव के सुदीप धाकड़ से सहित अन्य बदमाशों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। रक्षा ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने प्रताड़ना और परेशान करने वाले आरोपियों के नाम भी लिखे थे।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+