बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 19 साल की युवती ने रची साजिश, विदिशा पुलिस का गुनगुन रजक मामले में बड़ा खुलासा

Vidisha News: विदिशा पुलिस ने नेहा गुनगुन उर्फ नेहा रजक के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि समाज और परिवार की नजरों में स्वयं को मृत घोषित कर अपने प्यार को पाने के लिए आरोपी युवती मुस्कान ने अपनी ही सहेली को शिकार बनाया।

आरोपी मुस्कान गुनगुन को रील बनाने के बहाने रेलवे ट्रैक पर ले गई, जहां उसने मौका देखकर अपनी ही सहेली गुनगुन की जीवन लीला को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। दरअसल, गुनगुन को मरा हुआ समझ कर मुस्कान उसे रेलवे ट्रैक पर छोड़ गई थी, लेकिन उसकी सांसे चल रही थी और वो बच गई।

Muskaan rajput had targeted her friend Gungun Neha Rajak for marrying her boyfriend

जानिए गुनगुन और मुस्कान का पूरा मामला

10 जून को तलैया मोहल्ला निवासी गुनगुन उर्फ नेहा रजक को मरणासन्न हालत में छोड़कर भागी उसकी सहेली मुस्कान राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कप्तान दीपक शुक्ला ने जानकारी देते बताया कि 10 जून को मुस्कान ने गुनगुन को रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल कर छोड़ दिया था, ताकि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ जाए और उसकी मौत हो जाए। इतना ही नहीं मुस्कान ने अपना बैग, अपने नाम का सुसाइड नोट और परिवार का मोबाइल नंबर भी घायल गुनगुन के पास छोड़ दिया था। जिससे घर वालों को लगे सुसाइड मुस्कान ने किया है।

Muskaan rajput had targeted her friend Gungun Neha Rajak for marrying her boyfriend

इसके बाद मुस्कान वहां से भाग गई थी और अपने बॉयफ्रेंड हरिओम के साथ रह रह थी। लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि गुनगुन की जान बच गई और पुलिस उसे ढूंढ रही है तो वह इधर-उधर भागने लगी। मुस्कान के भागने में उसका बॉयफ्रेंड हरिओम मदद कर रहा था और पूरा खर्चा उठा रहा था। मुस्कान ने गुनगुन पर जब हमला किया था, उस वक्त हरिओम घटनास्थल पर मौजूद नहीं था, लेकिन प्लानिंग में वो भी शामिल था।

Muskaan rajput had targeted her friend Gungun Neha Rajak for marrying her boyfriend

बॉयफ्रेंड ने दिया था हत्या का आइडिया

पुलिस पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि वह हरिओम सेन से प्यार करती थी, लेकिन उसके परिवार को उनकी बातों से नाखुशी थी। उसने बताया कि वह पहले भी घर से भाग चुकी थी, और उस समय परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। हालांकि, दो दिन बाद वह घर वापस आ गई थी।

मुस्कान ने बताया कि एक दिन हरिओम सेन ने उसे सलाह दी कि वह अपनी जैसी कद-काठी वाली लड़की को ढूंढे, उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दे, और उसके पास एक सुसाइड नोट छोड़ दे। हरिओम के अनुसार, ऐसा करने से पहचान मिट जाएगी और परिवार उसे मरा समझकर खोजबीन नहीं करेगा। मुस्कान ने बताया कि भागने के बाद उसने हरिओम के अलावा किसी से संपर्क नहीं रखा और हरिओम द्वारा भेजे गए पैसे से ही अपना गुजारा कर रही थी।

Muskaan rajput had targeted her friend Gungun Neha Rajak for marrying her boyfriend

मुस्कान पर 10 हजार रुपये का इनाम भी था घोषित

पुलिस ने बताया कि मुस्कान 25 मई को भी घर से भागी थी, लेकिन 29 तारीख को खुद व खुद वापस आ गई थी। इसके बाद उसने अपने परिवार से दूर रहने और खुद के नाम को खत्म करने के लिए बेकसूर गुनगुन रजक को अपना मोहरा बनाया, लेकिन गुनगुन बच गई। बाद में आरोपी मुस्कान लंबे समय तक दिल्ली, मथुरा, वृंदावन हरिद्वार और अन्य जगहों पर खिलाड़ी बनकर घूमती रही। जिसकी तलाश में विदिशा पुलिस भी घूमती रही। आखिरकार उसे रविवार को बीना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

मुस्कान की क्या प्लानिंग थी

मुस्कान की प्लानिंग गुनगुन को मारकर खुद को मृत साबित करने की थी। 10 जून को मुस्कान ने अपनी सहेली नेहा उर्फ गुनगुन को फोटो शूट के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गई। वहाँ उसने गुनगुन पर पत्थर से हमला किया। गुनगुन बेहोश हो गई, तो मुस्कान ने उसके चेहरे को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया और फिर उसे पास के रेलवे ट्रैक पर फेंक कर भाग गई। मुस्कान ने कॉलेज में गुनगुन से कपड़ों की अदला-बदली की थी और रेलवे ट्रैक पर अपना बैग छोड़ दिया, जिसमें एक सुसाइड नोट था। उसने गुनगुन के चेहरे को इस तरह से डैमेज किया कि उसकी पहचान नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+