Video: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर दुल्हन को भूला दूल्हा, घोड़ी पर बैठकर झंडा फहराते-फहराते करने लगा डांस
मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले सागर मोतियानी शनिवार को घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर अपनी दुल्हनिया लेने जा रहे थे। कर्नाटक में कांग्रेस के जीत का जश्न मनाने का ये अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Karnataka Election Results: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की दीवानगी सातवें आसमान पर है। लेकिन विदिशा में एक पार्टी नेता की दीवानगी जरा हटकर नजर आई। दूल्हा बना कार्यकर्ता खुशी की वजह से अपनी बारात के दौरान ही घोड़ी पर बैठकर कांग्रेस का झंडा फहराने लगा और डांस करने लगा। [वीडियो नीचे]
Recommended Video
विदिशा की इस अनोखी बारात में दूल्हा सूट-बूट पहनकर, साफा बांधे हुए घोड़ी पर बैठा हुआ है। ढोल नगाड़े डीजे के साथ बारात द्वारचार के लिए जा रही है। चारों ओर बारातियों के साथ ही कांग्रेस के समर्थक और पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे।
दरअसल ये बारात कांग्रेस युवा मोर्चा नेता की ही थी। जब दूल्हे को अपनी पार्टी की जीत की खबर मिली तो वह कार्यकर्ताओं के साथ घोड़ी पर बैठकर ही खुशी मनाने लगा और झंडा लेकर थिरकने लगा।
विदिशा में कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सागर मोतियानी की बारात जा रही थी। कांग्रेस नेता सागर घोड़े पर सवार थे। बराती ढोल नगाड़े में नाच गा रहे थे। इसी बीच इस युवा नेता को कांग्रेस की सरकार बनने की खबर मिली और वह खुशी से झूम उठा। वहां उसके कुछ साथी लोग पहुंचे और अपनी खुशी का इजहार करते हुए दूल्हा घोड़े पर बैठे-बैठे ही कांग्रेस का झंडा लहराने लगा।
ये ऐसी अनोखी बारात थी, जहां दूल्हा कांग्रेस पार्टी का झंडा लहरा रहा था। दूल्हा बने सागर की खुशी दोगुनी हो गई। एक तो शादी और दूसरी पार्टी की शानदार जीत। जिसने भी यह नजारा देखा। सभी लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ता के बारात के दौरान पार्टी का झंडा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से पार्टी में खुशी का माहौल है। प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-ढमाकों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किए।












Click it and Unblock the Notifications