Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तिरंगे का अपमान करती रही कांग्रेस, पीएम मोदी ने चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर भेजा, सिरोंज में अमित शाह का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, यह अगले पांच सालों तक देश और प्रदेश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। इस चुनाव में एक तरफ परिवारवादी कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित बनाने वाली बीजेपी है। 2003 में भाजपा की सरकार बनने से पहले 10 सालों तक रही बंटाढार दिग्विजय सिंह की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा की सरकार ने 18 सालों में इस बीमारू राज्य को बेमिसाल प्रदेश बनाया।

आप पीएम मोदी पर भरोसा कीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए और हम बेमिसाल मध्य प्रदेश को बेस्ट प्रदेश बनाएंगे। ये बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विदिशा जिले के सिरोंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शाह ने गुना जिले के चाचौड़ा में भी सभा को संबोधित किया।

Congress kept insulting tricolor, PM Modi sent Chandrayaan to moon, Amit Shah statement in Sironj

मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा कर सकती है देश-प्रदेश का भला

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाईयो-बहनो, इस चुनाव में एक तरफ कमलनाथ जी हैं, जिनको नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह हैं, जिनको अपने बेटे जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना है। केंद्र में सोनिया जी हैं, जिन्हें राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना है। जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, क्या वो देश और मध्यप्रदेश का भला कर सकते हैं? मध्यप्रदेश और देश का भला केवल और केवल मोदी जी के नेतृत्व में देश भक्तों की टोली जैसी भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। श्री शाह ने कहा कि अभी-अभी कांग्रेस के लोग पांच गारंटी लेकर आए हैं। लेकिन जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है, वो देश और प्रदेश को क्या गारंटी देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा था, वो करके दिखाया है।

भाजपा ने काम किया, यूपीए सरकार ने क्या दिया?

शाह ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को यह बताना चाहता हूं कि जब आप मध्यप्रदेश को छोड़कर गए थे, तब प्रदेश का बजट 23000 करोड़ था। भाजपा की सरकार ने इसे 18 सालों में 3.14 लाख करोड़ पर पहुंचाया। एससी, एसटी, ओबीसी का बजट जो उस समय 1000 करोड़ था, अब 65000 करोड़ है। कांग्रेस की सरकार समर्थन मूल्य पर 4.5 लाख टन गेहूं खरीदती थी, भाजपा की सरकार 71 लाख टन गेहूं खरीद रही है। कांग्रेस के जमाने में मध्यप्रदेश में मेडिकल की सीटें 620 हुआ करती थी, आज मध्यप्रदेश में 4 हजार मेडिकल सीटें हैं।

Congress kept insulting tricolor, PM Modi sent Chandrayaan to moon, Amit Shah statement in Sironj

शाह ने कहा कि आज मैं बंटाढार और कमलनाथ से यह पूछने आया हूं कि केंद्र में 10 साल तक रही सोनिया-मनमोहन की सरकार ने मध्यप्रदेश को क्या दिया? उस सरकार ने 2004 से 2014 तक मध्यप्रदेश को कुल 2 लाख करोड़ रुपये दिये थे। मोदी जी ने अपने कार्यकाल के 9 सालों में मध्यप्रदेश को 6.35 लाख करोड़ रुपये दे चुके हैं। पांच लाख करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा रेलवे, एयरपोर्ट, हवाई जहाज, मेट्रो ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन, रिफाईनरीज तथा रीवा के सोलर प्रोजेक्ट जैसे कई प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को दिए हैं।

कांग्रेस नारे लगाती रही, भाजपा कर रही गरीब कल्याण

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें गरीबी हटाओ के नारे लगाती रहीं, लेकिन गरीबी तो हटाई नहीं, गरीबों को हटाने का काम करती रही। मोदी जी ने अपने 9 सालों में गरीबों के कल्याण के लिए ढेरों कदम उठाए। सिर्फ मध्यप्रदेश में ही 93 लाख किसानों के खातों में हर साल 6000 रुपये किसान सम्मान निधि के भेजे हैं अब तक 30 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में आ चुके हैं। आप कमल की सरकार बनाइये, हमारी सरकार किसानों को हर साल 12000 रुपये देने वाली है। लाडली लक्ष्मी योजना के चेक मिलना शुरू हो चुके हैं। 65 लाख गरीबों के घरों में नल से जल पहुंच रहा है। 3.70 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक मुफ्त इलाज हो रहा है। आप फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे, गरीबों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। मोदी सरकार ने 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं और 5 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है और इस योजना को अगले पांच सालों के लिए बढ़ाने जा रही है। 82 लाख माता-बहनों को 450 रुपये में उज्जवला गैस सिलेंडर मिल रहा है। प्रदेश में लाखों गरीबों के घर बनाए गए हैं और भाजपा की सरकार प्रदेश में 6 एक्सप्रेस वे बनाकर सड़कों का जाल बनाने जा रही है।

Congress kept insulting tricolor, PM Modi sent Chandrayaan to moon, Amit Shah statement in Sironj

सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान दे रही भाजपा सरकार

शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और सरकारों ने भारतीय संस्कृति के प्रतीकों को सम्मान देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण किया है और ओंकारेश्वर में आदि शंकरचार्य की सबसे बड़ी प्रतिमा की स्थापना की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सोमनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम का उद्धार किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार है। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 सालों से राम मंदिर को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी। लेकिन मोदी जी ने एक दिन जाकर मंदिर के लिए भूमिपूजन किया और अब 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

शाह ने कहा कि जब मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था, तो राहुल बाबा तंज कसते थे-मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। राहुल बाबा सुन लें, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्री शाह ने कहा कि यहां से भी लोग रामलला के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन किसी को किराए पर होने वाले खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो बारी-बारी से सबको रामलला के दर्शन कराएगी। श्री शाह ने कहा कि घपले, घोटाले करने वाले कमलनाथ और उनकी कांग्रेस देश और मध्यप्रदेश का विकास नहीं कर सकती। मध्यप्रदेश को देश का नं.1 राज्य बनाने, 2024 में श्री नरेंद्र मोदी जी को फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए आने वाली 17 तारीख को कमल का बटन दबाएं, भाजपा को जिताएं।

कमल बटन इतनी जोर से दबाना की करंट इटली में जाकर लगे

अमित शाह जी ने चाचौड़ा में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 नवंबर को कमल का बटन इतनी तेजी से दबाना कि करंट इटली में जाकर महसूस हो। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का भला कांग्रेस कभी नहीं कर सकती। कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही है और 15 महीने के शासन में कमलनाथ ने 50 से ज्यादा योजनाओं को बंद कर दिया था। अगर अब गलती से वह सरकार फिर आ गई तो सारी योजनाओं पर ताला लग जाएगा। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का बहुत विकास हुआ है और अब प्रदेश को विकसित राज्यों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट तय करेगा कि प्रदेश में आपको करप्शनाथ की सरकार चाहिए या फिर विकास करने वाली भाजपा की सरकार।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+