बारातियों से भरी बस पलटी, सुबह 5 बजे आंख खुली तो सबके सामने था ऐसा मंजर

Vidisha News, विदिशा। बारातियों से भरी एक बस शनिवार सुबह पलट गई, जिससे बीस से ज्यादा बाराती घायल हो गए। घायलों को विदिशा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Barat Bus Accident in vidisha 20 injured

जांच अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि विदिषा जिले से एक बारात राजस्थान के कोटा गई थी। 19 अप्रैल की रात को शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद बारात की लौट रही थी।

विदिशा के गांव खरी के पास सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके से बारातियों की नींद टूटी तब देखा कि बारात की बस पलटी हुई है और चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। कई घायल बाराती बस में फंस गए, जिन्हें आस-पास लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और विदिषा के अस्पताल में पहुंचाया।

एक बाराती ने बताया कि बस एक खेत के किनारे पलटी थी। भीड़भाड़ वाली जगह पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री नींद में थे। इसलिए पता नहीं चला कि हादसे की वजह क्या रही, मगर हादसे के बाद का मंजर बेहद खौफनाक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+