Vidisha News: लाडली बहनों के बाद भैया शिवराज सिंह चौहान भी रोए, रोक नहीं सके अपने आंसू, VIDEO वायरल
MP Shivraj News: शिवराज सिंह चौहान पहले या मध्य प्रदेश के मुखिया नहीं रहे हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हुई है, बल्कि उनकी लोकप्रियता में और इजाफा देखा जा रहा है सबसे ज्यादा महिलाएं अभी भी उन्हें भैया और बेटियां उन्हें मामा के तौर पर याद कर रही हैं।
इसका ताजा उदाहरण विदिशा जिले में देखने को मिला जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को महिलाओं की भीड़ ने घेर लिया और रोना शुरू कर दिया। इसके बाद लाडली बहनों के भैया शिवराज भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और चश्मा उतार कर आंसू पोछते हुए नजर आए।

बता दे गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे जहां वे बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर पहुंचे। यहां पर काफी संख्या में महिलाएं उनका इंतजार कर रही थी। सीएम शिवराज को देखते ही महिलाएं भाभी को गई और रोने लगी।
शिवराज भैया के नारे भी लगे
इस दौरान महिलाओं ने नारे भी लगना शुरू कर दिए। बहनों का भाई कैसा हो, शिवराज भैया जैसा हो, शिवराज जी तुम राज करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगा शुरू हो गए। बड़ी संख्या में महिलाएं शिवराज से मिलकर विलकुठी तो शिवराज सिंह चौहान भी भावुक होकर चश्मा उतार कर अपने आंसू पोछने लगे। शिवराज इस तरह रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शिवराज के लिए क्यों महिलाए रही है भावुक
दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक योजना चलाई जिसका नाम लाडली बहना योजना है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है। इसी योजना ने प्रदेश के सीएम को मामा के बाद भैया की छवि दे दी। बता दे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बेटियां मामा बुलाती है। क्योंकि उन्होंने प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना चलाई, जिससे महिलाओं की जन्म दर में वृद्धि हुई और बेटियों का ग्राफ बढ़ा।
वरिष्ठ पत्रकार लखन गुरु ने बताया कि भाजपा की बंपर जीत के बाद प्रदेश में भाजपा ने नई मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंप दी है। जिसके बाद से ही महिलाओं का अब यह डर सता रहा है कि कहीं लाडली बहन योजना बंद न हो जाए। इसलिए पूर्व सीएम शिवराज यहां भी पहुंच रहे हैं। वहां पर महिलाएं भावुक होकर रोने लग जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications