वाराणसी में युवक ने बुजुर्ग मौसी को डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral होने पर आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने बुजुर्ग मौसी को डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

वाराणसी जिले से एक शर्मनाक Video Viral हुआ है। वायरल वीडियाे में एक युवक एक महिला को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच में जो तथ्य सामने आए वह चौकाने वाले रहे। फिलहाल मारपीट करने के आरोपी युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

महिला गिड़गिड़ाती रही और युवक पीटता रहा
यह पूरा मामला वाराणसी जिले के सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक वृद्ध महिला दरवाजे के पास खड़ी है और उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचता है और उसे धक्का देकर गिरा देता है। गिराने के बाद वह युवक हाथ में डंडा लेकर महिला को मारने पीटने लगता है। इस दौरान वृद्ध महिला को वह युवक बेरहमी से पीटता है। महिला जमीन पर गिरने के बाद गिड़गिड़ाती है इसके बावजूद भी वह युवक महिला के ऊपर डंडे बरसाते हुए नजर आ रहा है।
बीमार बहन को देखने आई थी महिला
बताया जा रहा है कि जिस महिला की पिटाई हो रही है वह महिला अपनी बीमार बहन को देखने के लिए लालापुर स्थित उसके घर पर पहुंची थी। घर पर पहुंचने के बाद जब वह दरवाजे पर पहुंची थी उसी दौरान उसके बहन का बेटा दीप नारायण उसे मारने पीटने लगा। इसी दौरान पड़ोस में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बना दिया गया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बारे में एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि यह वीडियो एक साल पुराना है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही भी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी दीप नारायण उर्फ दीपू के खिलाफ पहले से ही गुंडा एक्ट के अलावा दो मुकदमे दर्ज हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications