BHU में नशे में धुत युवक ने छात्रा से की छेड़छाड़, छात्रों ने पकड़कर की पिटाई
बीएचयू के मधुबन पार्क में मंगलवार की रात में टहल रही एक छात्रा के साथ नशे में धुत युवक ने छेड़खानी की। आरोपी को पकड़ के छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

BHU में मंगलवार की रात में पार्क में टहल रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स को छात्रों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद छात्रों प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना दी। उसके बाहर प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा नशे में धुत आरोपी को लंका थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। छात्रों द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

अश्लील कमेंट करने के बाद किया टच
दरअसल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की दो छात्राएं मंगलवार की रात में मधुबन पार्क में टहल रही थी। छात्राओं ने बताया कि इसी दौरान वहां पर एक युवक पहुंचा और उन्हें देखकर अश्लील कमेंट करने लगा। पहले छात्राओं को लगा कि वह युवक वहां से चला जाएगा, लेकिन वह काफी देर तक उन्हें घूरता रहा। उसके बाद आरोपी उनके करीब पहुंच गया और आरोप है कि इस दौरान उसने एक छात्रा को गलत तरीके से टच कर दिया। उसकी हरकत से नाराज छात्रा उसे फटकार लगाई तो वह छात्राओं से उलझ गया। इतना देखते ही पास में मौजूद विश्वविद्यालय के अन्य छात्र वहां पहुंच गए और मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दिए।
सोनभद्र का रहने वाला है आरोपी
पिटाई करने के बाद छात्रों ने इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी। सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिए। उसके पास मिली आईडी की जांच करने पर पता चला कि आरोपी सोनभद्र का रहने वाला है। बताया गया कि आरोपी नशे में धुत था। उसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी उसे लेकर लंका थाने पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सौंप दिए।
लगातार हो रही छेड़खानी की घटनाएं
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों एक मूक बधिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में स्टूडेंट्स द्वारा प्रोटेस्ट भी किया गया था। इसके अलावा बीते कुछ माह में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ लगातार छेड़खानी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल मंगलवार को पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छात्र छात्राओं द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications