फ्रांस की युवती संग वाराणसी में हुआ कुछ ऐसा, मुकदमा दर्ज कराने के बाद लौट गई अपने देश

वाराणसी में एक फ्रांसीसी युवती के साथ एक व्यक्ति द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

वाराणसी, 26 सितंबर : वाराणसी में एक फ्रांसीसी युवती के साथ एक व्यक्ति द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद युवती अपने देश वापस लौट गई है।

Varanasi france news today

बीयर में लोकल शराब पिलाने का आरोप
युवती द्वारा आरोप लगाया कि वह काशी में भ्रमण करने के लिए आई थी और केदार घाट पर स्‍थित एक गेस्‍ट हाउस में ठहरी हुई थी। इस दौरान वहीं पर उसकी मुलाकात एक आदमी से हुई और वह उसे काशी में भ्रमण कराने की बात कहा। युवती उसके साथ में काशी के कई स्‍थानों पर भ्रमण भी की इस दौरान एक दिन भ्रमण करने के बाद रात में वह व्‍यक्‍ति उसे एक रेस्‍टूरेंट में खाना खिलाने के लिए ले गया। वहां पर पीने के लिए वह बीयर खरीदा। आरोप है कि उसी बीयर में ही उसने लोकल शराब मिलाकर युवती को पिला दिया।

आंख खुलने पर अपने कमरे में थी युवती
युवती ने बताया कि शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद जब उसकी आंख खुली तो वह अपने कमरे में नग्‍न अवस्‍था में थी। उसके बाद कपड़ा पहनने के बाद वह डॉक्‍टर के पास गई। हालांकि डॉक्‍टर द्वारा बताया गया कि उसे कुछ नहीं हुआ है। इस वाकये के बाद युवती को बहुत गुस्सा आया और वह भेलूपुर थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+