T20AsiaCup : भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए वाराणसी में किया गया हवन पूजन
T20AsiaCup में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किया गया हवन पूजन, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और ओम नमः शिवाय का जाप भी किया गया
वाराणसी, 28 अगस्त: भारत और पाकिस्तान के बीच आज क्रिकेट का महामुकाबला होगा। महामुकाबले से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों द्वारा हवन पूजन किया गया तथा हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करते हुए भारतीय टीम के जीत की प्रार्थना की गई। लोगों ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रति भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है और पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान काफी अधिक रनों से जीत हासिल करेगी।
Recommended Video

भारतीय टीम एशिया कप जीत कर आए वापस
वाराणसी जिले के लक्सा इलाके के रामकुंड मोहल्ला स्थित दैत्राबीर मंदिर में रविवार को सुबह में आलोक कुमार और और रोहित कुमार डडवानी के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। इस दौरान लोगों ने मंदिर में हवन पूजन करने के साथ ही हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का जाप किया। आलोक यादव ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि टी20 एशिया कप में भारतीय टीम न सिर्फ पाकिस्तान को पराजित करे बल्कि एशिया कप जीतकर अपने देश वापस लौटे।

कहीं हनुमान तो कहीं शिव की हुई पूजा
भारतीय टीम की जीत के लिए लक्सा क्षेत्र के अलावा प्रह्लाद घाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी पूजा पाठ किया गया। क्रिकेट प्रेमियों द्वार लक्सा के रामकुंड मोहल्ले में हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया गया तो प्रहलाद घाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। रविवार होने के चलते काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए थे। लोगों ने यह भी कहा कि मैच प्रारंभ होने से पहले सभी लोग एक स्थान पर एकत्र होंगे और एक साथ बैठकर ही मैच देखेंगे।

शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच यह महा मुकाबला प्रारंभ होगा। एशिया कप के 15वें सीजन में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा ही मैच है। यह मैसेज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भी बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2021 के दौरान भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की भिड़ंत इसी मैदान पर हुई थी। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के टीम की जीत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications