Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Tourism Day : वाराणसी एयरपोर्ट पर International Flights का इंतजार, 3 साल में यात्रियों की संख्या हुई आधी

World Tourism Day : कोविड काल के बाद से ही वाराणसी एयरपोर्ट पर International Flights का इंतजार किया जा रहा है, एविएशन से जुड़े लोगों ने बताया कि विंटर सीजन में वाराणसी से बैंकॉक की विमान सेवा संचालित होने की संभावना है

वाराणसी, 27 सितंबर : कोविड काल के बाद से हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है। हवाई यातायात प्रभावित होने के चलते वाराणसी मैं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। आलम यह है कि शारजाह को छोड़कर वाराणसी एयरपोर्ट से किसी अन्य इंटरनेशनल रूट पर अभी तक विमान सेवा प्रारंभ नहीं हुई है। ऐसे में अधिकतर घरेलू पर्यटकों का ही आगमन वाराणसी में हो रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इंटरनेशनल रुट पर विमान सेवा प्रारंभ होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और इसका लाभ पूरे जनपद को मिलेगा। एयरपोर्ट पर कार्यरत कुछ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी विमान सेवा विंटर सीजन में प्रारंभ की जा है। ऐसे में world tourism day पर आईए जानते हैं वाराणसी एयरपोर्ट से जुड़ी कुछ महत्‍वपूर्ण बातें।

वर्ष 2019 में 30 तो 2020 में में आधे हो गए यात्री

वर्ष 2019 में 30 तो 2020 में में आधे हो गए यात्री

वाराणसी एयरपोर्ट पर कम हुई विमान यात्रियों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वित्तीय वर्ष 2019 में 3010702 लाख यात्रियों की संख्या पहुंचने के बाद 2020-21 और 21-22 में यह संख्या आधी हो गई। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1466718 यात्रियों ने सफर किया वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1708220 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने सफर किया। इससे पता चलता है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में कोविड के चलते काफी कमी हुई और अभी भी इसे सुधरने में समय लगेगा।

दिल्ली और मुंबई के लिए सर्वाधिक विमान

दिल्ली और मुंबई के लिए सर्वाधिक विमान

वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए सर्वाधिक विमान संचालित किए जा रहे हैं। वाराणसी दिल्ली हवाई मार्ग पर सप्ताह में 49 विमानों का आवागमन होता है, जबकि वाराणसी मुंबई हवाई मार्ग पर सप्ताह में 48 विमानों का आवागमन होता है। इसके अलावा बेंगलुरु के लिए 22, हैदराबाद के लिए 14, गुवाहाटी कोलकाता देहरादून और भुवनेश्वर के लिए सप्ताह में एक-एक विमान संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा अहमदाबाद चेन्नई और जयपुर के लिए भी सप्ताह में कुछ दिन के लिए विमान सेवाएं संचालित होते हैं।

एक माह में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों का हो रहा आवागमन

एक माह में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों का हो रहा आवागमन

वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार किसी दिन 20 तो किसी दिन 24 विमानों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में अगर एक औसत निकाल कर देखा जाए तो सप्ताह में 5 से 6 हजार और माह में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है। 25 सितंबर को 23 विमानों से 7118 यात्रियों का आवागमन हुआ। 24 सितंबर को 24 विमानों से 7085 यात्रियों का आवागमन हुआ। 23 सितंबर को 20 विमानों से 5922 यात्रियों का आवागमन हुआ। इसी तरह यात्रियों का आंकड़ा आगे पीछे चल रहा है।

विंटर सीजन में शुरू हो सकती है बैंकॉक की विमान सेवा

विंटर सीजन में शुरू हो सकती है बैंकॉक की विमान सेवा

वाराणसी एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अभी वर्तमान समय में शारजाह के लिये सीधी विमान सेवा संचालित हो रही है। इसके अलावा किसी भी एयरलाइंस द्वारा बैंकॉक या अन्य किसी अन्‍य अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग पर वाराणसी से सीधी विमान सेवा प्रारंभ किए जाने को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं चल रही है। हालांकि एविएशन सेक्टर से जुड़े लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में एविएशन का समर शेड्यूल चल रहा है जो 28 अक्‍टूबर तक चलेगा। 28 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल जारी होता है और ठंड के मौसम में काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर माह के बाद विंटर सीजन में वाराणसी से बैंकॉक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग के लिए विमान सेवा प्रारंभ हो सकती है।

बढ़ाई जानी है एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई

बढ़ाई जानी है एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई

वाराणसी एयरपोर्ट पर अभी तक बड़े विमान जैसे बोइंग निर्मित 777, एयरबस निर्मित ए-310 व इनसे अधिक क्षमता के विमानों की लैंडिंग वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं हो पाती है। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे की वर्तमान लंबाई 2745 मीटर है। ऐसे में इतनी कम लंबाई होने के चलते बड़े विमानों की लैंडिंग संभव नहीं है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर पर्याप्त भूमि ना होने के चलते इसे बढ़ाया जाना मुश्किल है हालांकि भूमि अधिग्रहण को लेकर तैयारी चल रही है। भूमि अधिग्रहित हो जाने के बाद रनवे की लंबाई 1750 मीटर बढ़ाई जाएगी।

विश्व पर्यटन दिवस पर यात्रियों का किया गया स्वागत

विश्व पर्यटन दिवस पर यात्रियों का किया गया स्वागत

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के संयुक्त तत्वाधान में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने जाने वाले यात्रियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड पर भी विश्व पर्यटन दिवस की सूचना को प्रसारित की गई इसके अलावा वाराणसी एयरपोर्ट से आने जाने वाले विमान यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक के अलावा सुरक्षा प्रभारी शक्ति त्रिपाठी, रंजीत वर्मा, टूरिज्म गिल्ड के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+