Varanasi में Pathaan Movie को लेकर उबाल‚ महिलाओं ने शाहरुख खान के फोटो पर पोत दी कालिख
पठान मूवी में भगवा रंग की बिकनी पहने जाने को लेकर हिंदू धर्म संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। वाराणसी में पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल द्वारा भी विरोध किया गया।

Pathaan Movie में भगवा रंग कपड़ा पहन कर दीपिका पादुकोण द्वारा किए गए डांस को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। वाराणसी में पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने कहा कि फिल्म में भगवा रंग पहनकर हमारी भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया है, ऐसे में हम इस फिल्म का विरोध करते हैं। नाराज महिलाओं ने शाहरुख खान की फोटो पर कालिख पुत कर अपना विरोध जताया।
Recommended Video

फिल्म को रिलीज न करने की उठी मांग
अनीशा शाही ने कहा कि पठान फिल्म में जिस तरह से भगवा रंग का अपमान किया गया है ऐसे में फिल्म को रिलीज न किया जाए। अनीशा ने यह भी कहा कि फिल्म निर्देशक और अभिनेता द्वारा ऐसी फिल्म नहीं बनानी चाहिए जिससे किसी धर्म की भावनाएं आहत हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह फिल्म रिलीज की जाती है और सिनेमाघरों में फिल्म लगती है तो सिनेमाघरों के बाहर हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। बनारस की महिलाओं का निवेदन है कि ऐसी फिल्म को ना बनाया जाए और रिलीज भी न किया जाए। खान परिवार द्वारा हिंदू धर्म का मजाक उड़ाना बंद किया जाए।

शाहरुख की फोटो पर महिलाओं ने पोती कालिख
नाराज महिलाओं ने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी की और उसके बाद शाहरुख खान की फोटो पर महिलाओं ने कालिख खुद पर विरोध जताया। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी समेत पूर्वांचल में उनके संगठन द्वारा इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। खान परिवार द्वारा हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का लगातार अपमान किया जा रहा है। इस फिल्म को यदि रिलीज किया जाता है तो महिलाएं भी सड़क पर उतरेंगे और सिनेमा हालों के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा शाहरुख खान के चेहरे पर कालिख पोत कर हम यह बताना चाहते हैं कि जिस तरह शाहरुख खान द्वारा हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है उस तरह शाहरुख खान की फिल्म को कोई भी देखने ना जाए।

पंकज सिंह ने कहा, सेंसर बोर्ड करेगा कार्रवाई
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी में मीडिया कर्मियों द्वारा पठान फिल्म को लेकर उनसे सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि 'हमारे देश में हर चीज के लिए एक व्यवस्था है। फिल्मों के लिए सेंसर बोर्ड है, जो उन सब चीजों को देखता है। तो जो भी उस पर कानूनी पहलू होगा देखने के बाद वह खुद विचार करेगा।' हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक उन्होंने वह विवादित सीन नहीं देखा है। दरअसल फिल्म में 'बेशर्म रंग' नामक एक गाना है। जिसमें फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई हैं। भगवा रंग की बिकनी को लेकर ही हिंदू धर्म के लोगों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications