वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया महिला का पैर, आरपीएफ के जवान ने बचाई जान

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया महिला का पैर, आरपीएफ के जवान ने बचाई जान

वाराणसी, 11 जुलाई : वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया जिससे वह कोच और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई। उसके बाद वह घसीटते हुए कुछ दूर तक गई हालांकि उसी बोगी में मौजूद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए महिला का ​हाथ पकड़ लिया, जिससे महिला की जान बच गयी। यह घटना रविवार की बताई जा रही है, इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Varanasi Cant Station

दुरौंधा से आनंद विहार जा रही थी महिला
पार्वती नामक महिला लिच्छवी एक्सप्रेस में दुरौंधा जंक्शन से चढ़ी थी और आनंद विहार जा रही थी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकने के बाद वह ट्रेन से उतर कर स्टाल पर पानी लेने चली गई। महिला पानी ले रही थी उसी समय ट्रेन चलने लगी। उसके बाद महिला दौड़ते हुए गेट पर पहुंची और ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह गिरते हुए कोच और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई। ट्रेन चल रही थी जिसके चलते वह घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गयी। इस दौरान इस स्टाल पर मौजूद लोग भी उसे बचाने के लिए दौड़े।

Varanasi Railway Station

आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची जान
ट्रेन में फंसकर महिला घसीटते हुए कुछ दूर गयी इस दौरान प्लेटफार्म पर खड़े लोग शोर मचाते हुए उसे बचाने के लिये दौड़े। जिस बोगी में महिला चढ़ने जा रही थी उसी बोगी में प्रयागराज, रामबाग में पोस्टेड आरपीएफ के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह मौजूद थे। उनकी निगाह महिला पर पड़ी और उन्होंने महिला का हाथ पकड़ लिया और नीचे नहीं जाने दिया। वहीं प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की चीख पुकार सुनकर गार्ड ने ट्रेन रोक दिया जिससे महिला की जान बच गई। महिला की जान बचाने के लिये वहां मौजूद लोगों द्वारा हेड कांस्टेबल को धन्यावाद भी दिया गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह घटना रविवार की बताई जा रही है और इसका सीसीटीवी फुटेज आज सायंकाल वायरल हो गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चलती हुई ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसल गया जिससे वह कोच और प्लेटफार्म के बीच में फंस गयी।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार में अब खिलाड़ियों का नहीं होगा शोषण, जानिए मोहसीन रजा ने क्या उठाया कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+