योगी सरकार में अब खिलाड़ियों का नहीं होगा शोषण, जानिए मोहसीन रजा ने क्या उठाया कदम
लखनऊ, 11 जुलाई : उत्तर प्रदेश में खेल कल्याण संघ के चेयरमैन मोहसीन रजा ने एक बड़ा कदम उठाया है। मोहसीन ने कहा है कि ऐसे खिलाड़ी जिनको सुविधाएं नहीं मिल रही हों और किसी तरह से उनका शोषण हो रहा हो तो वो उनसे सीधेतौर पर उनके कार्यालय आकर मिल सकते हैं और अपनी बात कह सकते हैं। इसके लिए मोहसीन रजा ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जहां खिलाड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

10 ए विधानसभा आवास पर कर सकते हैं मुलाकात
उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने उत्तर प्रदेश के खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान से जुड़े अहम बिंदुओं चर्चा कर खेल कल्याण संघ का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। मोहसिन रजा द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के स्तर को ऊंचा करने और खिलाड़ियों का शोषण रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। रजा ने यह भी बताया कि यदि प्रदेश भर के खिलाड़ी अपनी समस्या सीधे उनसे बताना चाहते हैं तो, 10A विधान सभा मार्ग, लखनऊ कार्यालय पर उनसे मुलाक़ात कर सीधा संपर्क कर सकते हैं।
खिलाड़ियों के सहयोग के लिए खेल कल्याण संघ तत्पर
रजा ने कहा कि प्रदेश के सभी खेलों के खिलाड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उन तक पहुंचने में यदि कहीं किसी तरह का भ्रष्टाचार हो रहा हो या खिलाड़ियों का किसी प्रकार का कोई उत्पीड़न हो रहा हो तथा यदि खिलाड़ियों के प्रति किसी भी प्रकार का अन्याय हो रहा हो इसके लिए उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ सदैव तत्पर रहेगा और उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर पर बता सकते हैं अपनी समस्याएं
मोहसिन रजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ द्वारा एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया जा रहा है जोकि निम्नवत है (+91-9455075127) पर प्रदेश भर के किसी भी खेल के खिलाड़ी अपनी समस्या बताकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं उपरोक्त नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से तथा ई-मेल: ([email protected]) पर भी पत्र द्वारा भी भेज सकते हैं तथा किसी प्रकार का कोई समस्या,उत्पीड़न या अन्याय खिलाड़ियों के साथ हो रहा हो तो संस्था ऐसे खिलाड़ियों के सहयोग के लिए खड़ी रहेगी और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications