Varanasi: चार साल के बेटे को बाहर छोड़ कमरे में चली गई महिला, ग्रामीण पहुंचे तो खिड़की से देख रह गए हैरान

Varanasi में एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Woman found in this condition in Varanasi room, son kept shouting

Varanasi में एक महिला ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया।

महिला कुछ दिन पूर्व ससुराल से मायके में आई थी। घटना के बाद मृतका के मायके में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतका की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की रहने वाली 28 वर्षीय सविता राजभर की शादी रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरी पुरगांव निवासी दिनेश राजभर से हुई थी। परिजनों के अनुसार सविता के साथ उसके ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे।

बताया जा रहा है कि शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए सविता को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई ने बताया कि एक साल पहले भी ससुराल वाले उसे मारपीट कर दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिए थे।

उसके बाद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई पंचायत के बाद सविता अपने ससुराल में गई थी। ससुराल में उसके पति द्वारा उसे फिर मारा पीटा जाने लगा और एक सप्ताह पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

घर से बाहर निकाले जाने के बाद सविता अपने 4 वर्षीय बेटे ऋतिक और 2 साल की बेटी लाडो को लेकर अपने मायके चली आई। बताया जा रहा है कि बुधवार को घर के आने सदस्य अपने काम करने के लिए चले गए थे। अपने दोनों बच्चों के साथ सविता घर पर रुकी थी।

इसी बीच कविता बच्चों को कमरे से बाहर निकाल कर खुद कमरे में चली गई और कमरे में लगाए गए पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। कमरे के बाहर उसका मासूम बेटा दरवाजा पीटता रहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद वह रोने लगा।

बेटे को रोता देख पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और खिड़की से झांक कर देखे तो अंदर सविता फांसी के फंदे से झूल रही थी। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मृतका की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+