Varanasi: 'मेरी पत्नी के गैर मर्द से हैं अवैध संबंध', इतना कहते ही पति ने खुद पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ

वाराणसी कचहरी में सोमवार को एक व्यक्ति अपने पति से नाराज होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस कर्मियों की सक्रियता से उसकी जान बच गई और उससे पूछताछ की जा रही है।

wife relationship with other man Chaubeypur Varanasi

सोमवार की दोपहर में यूपी निकाय चुनाव के दौरान नामांकन का आखरी दिन होने के चलते Varanasi कचहरी में काफी भीड़ भाड़ और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिले।

इसी बीच एक व्यक्ति कचहरी परिसर में पहुंचे और उसने कहा कि उसकी पत्नी का गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध है और वह उस मर्द को साथ में ही लेकर रहना चाहती है। यह सब कहते हुए उस व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया।

व्यक्ति द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि कचहरी परिसर में मौजूद पुलिस बल ने तत्काल उसे पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोक लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस उसे कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप सही पाया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह भी बताया गया कि व्यक्ति के घरवालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है।

दरअसल वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला कक्कू सोनकर सोमवार को कचहरी में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर के समीप पहुंचने के बाद वह अपने पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाने लगा।

उसने कहा कि उसके पति का किसी दूसरे व्यक्ति से नाजायज संबंध है और उस व्यक्ति को भी पत्नी साथ में ही लेकर रहना चाहती हैं। कक्कू ने कहा कि पत्नी कहती है कि तुम और वह दोनों लोग साथ रहो। इसी बात से वह नाराज है।

नाराजगी जाहिर करते हुए और शोर मचाते हुए वह गैलन में लिया हुआ ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेल लिया। व्यक्ति द्वारा इस तरीके की हरकत किए जाने के चलते वहां हड़कंप मच गया। हालांकि कचहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस फोर्स ने उसे पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद तत्काल कचहरी पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कचहरी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ अधिवक्ता चेंबर के समीप पहुंचे जहां से कक्कू सोनकर को पकड़कर पुलिस चौकी पर ले गए। पूछताछ में कक्कू ने वहां भी यही बात दोहराई।

उसके बाद कक्कू से उसका एड्रेस पूछ कर उसके घर के लोगों से संपर्क किया गया तो घर वालों ने बताया कि कक्कू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घर पर भी कक्कू आए दिन लोगों से लड़ता और झगड़ते रहता है उसकी दवा चल रही है।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कक्कू द्वारा अपने पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वह कक्कू के परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है, फिलहाल दोनों बातों को ध्यान रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+