वाराणसी में पुलिस के सामने पत्नी और सास ने दामाद को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
वाराणसी के फूलपुर में पत्नी ने बहन और मां के साथ मिलकर पति को सरेराह पीटा, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी, 20 जुलाई : वाराणसी जिले में पत्नी और सास द्वारा दामाद की पिटाई किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फूलपुर थाने के सामने के सामने के इस वीडियो में एक पत्नी अपनी मां और बहन के साथ मिलकर अपने पति को चप्पलों उसे पीट रही है। इस मामले में पति की तहरीर पर पुलिस द्वारा पत्नी और उसकी मां तथा उसकी बहन खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Recommended Video

एक सप्ताह पूर्व पति पत्नी में हुआ था विवाद
फूलपुर थाना क्षेत्र के राजेतारा गांव निवासी एक कंपनी में इंजीनियरिंग का काम करने वाले किशन कुमार का उसकी पत्नी ममता देवी से कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी के घरवालों का आरोप है कि किशन कुमार द्वारा ममता की पिटाई भी की गई थी। इस मामले में ममता ने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की थी। फूलपुर थाने की पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता करना चाहती थी। इसीलिए सोमवार को सायंकाल पति पत्नी को थाने बुलाया था। थाने पहुंचने के बाद पति को देखते ही पत्नी आग बबूला हो गई।
तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस द्वारा बुलाए जाने के बाद किशन की पत्नी ममता देवी अपनी बहन नीतू और मां प्रेमी शीला के साथ थाने पर पहुंची। थाने पर पहुंचने के बाद बाहर ही उसका पति मिल गया। पति को देखते ही पत्नी आग बबूला हो गई और उसे पीटने लगी। उसकी बहन नीतू और मां प्रेमशिला भी किशन को पीटने लगे। थाने के सामने महिलाओं द्वारा सरेराह एक व्यक्ति की पिटाई होता देख लोग वीडियो बनाने लगे। पुलिस द्वारा भी समझाने का प्रयास किया गया उसके बावजूद भी पत्नी द्वारा पति को पीटा जाता रहा। बाद में किसी तरह किशन को बचाकर पुलिस थाने में ले गई। किशन की तहरीर पर उसकी पत्नी ममता देवी ममता की बहन नीतू और ममता की मां प्रेम शीला के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications