कौन हैं शालिनी यादव? जिन्होंने 2019 में मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव, अब BJP में हुईं शामिल

Who is Shalini Yadav, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार को उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली। शालिनी के अलावा सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी भी बीजेपी में शामिल हो गए।

शालिनी यादव पूर्व उपसभापति राज्यसभा एवं केन्द्रीय मंत्री के स्व. श्यामलाल यादव की बहू हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में शालिनी यादव पीएम मोदी के खिलाफ सपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में थीं।

Who is Shalini Yadav

शालिनी यादव पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से अंग्रेजी में ग्रैजुएट हैं। उनके पास दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में भी डिग्री है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी स्व. श्यामलाल यादव के छोटे सुपुत्र अरुण यादव से हुई है।

शालिनी का वैसे तो कुछ खास राजनीतिक सफर नहीं रहा है पर उनके पति अरुण यादव जरूर पार्टी में सीधी पकड़ रखते हैं। शालिनी यादव ने अपना सियासी सफर 2017 में शुरू किया था। शालिनी यादव 2017 में हुए वाराणसी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

हालांकि शालिनी यादव बीजेपी की मृदुला जायसवाल से हार कर दूसरे स्थान रहीं। शालिनी को 1.13 लाख वोट मिले थे। शालिनी के परिवार का कांग्रेस से बहुत ही पुराना रिश्ता है। शालिनी यादव के ससुर श्याम लाल यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं

श्याम लाल यादव का कांग्रेस में ही नहीं बल्कि गांधी परिवार से सीधे संबंध थे। 1984 में वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद चुए गए थे। इसके बाद राज्यसभा के सदस्य बने और 1988 में राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय बने। श्याम लाल यादव राज्यसभा के डिप्टी चैयरमैन भी बने थे। हैं. बनारस और आसपास की सीटों पर शालिनी यादव का बेहतर जनाधार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+