मैं कौन होता हूं पीएम मोदी को आशीर्वाद देने वाला: मुरली मनोहर जोशी

Varanasi news, वाराणसी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी के वाराणसी में खत्म हो चुका है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। मनोहर जोशी से पूछा कि पीएम यहां से चुनाव लड़ रहे हैं तो क्या आपका आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने फिर कहा, मैं कौन होता हूं पीएम मोदी को आशीर्वाद देने वाला'। बता दें कि मनोहर जोशी बीजेपी के टिकट पर 2009 में वाराणसी से जीते थे। इसके बाद 2014 में उन्हें कानपुर से टिकट दिया गया लेकिन 2019 में उन्हें किसी भी सीट के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया।

who am i to bless PM narendra modi says BJP veteran murli manohar joshi

'मैं कौन होता हूं पीएम मोदी को आशीर्वाद देने वाला'

बाबा विश्वनाथ में दर्शन पूजन के बाद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि काशी आया हूं और दर्शन कर देश और समाज के लिए सुरक्षा, समृद्धि, आनंद और शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं अभी तक हुए चुनाव में जनता के मत के सवाल के जवाब में कहा देश आगे बढ़ेगा और बढ़ता रहा है।

जब मुरली मनोहर जोशी से पूछा गया कि आपकी पार्टी इस चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करती है तो मुरली मनोहर जोशी ने कहा, 'मैं मन्दिर में राजनीति की बात नहीं करता'। लेकिन पार्टी और पीएम से उनकी नाराजगी तब साफ देखने को मिली जब उनसे पूछा गया कि आप वरिष्ठ नेता हैं, सीनियर हैं, ऐसे में क्या आपका आशीर्वाद पीएम मोदी को मिलेगा? तो उन्होंने कहा कि वह कौन होते हैं पीएम मोदी को आशीर्वाद देने वाले, जनता और आप लोग आशीर्वाद देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+