UP News: स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस खाई में पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को दोपहर में वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही अंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस वाराणसी गाजीपुर हाईवे के किनारे पलट गई। बस चालक द्वारा बताया गया की स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई, उसके बाद खाई में पलट गई।
बस के खाई में पलटने के बाद उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकले। बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया गया। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार अंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस शनिवार को दोपहर में वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही थी। बस वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर सीमा के पास रजवारी पुल के समीप पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक स्कूटी लेकर बस के सामने आ गया।
उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद बस हाईवे से नीचे की तरफ जाने लगी और नीचे जाने के बाद बस पलट गई। बस पलटने के बाद उसमें सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे । वहीं यात्रियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों द्वारा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल गया। बताया जा रहा है कि बस में 25 से अधिक महिला पुरुष यात्री सवार थे। हादसे के बाद उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हादसे में सुरेंद्र, सोनू और संदीप नामक तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को दीनदयाल अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं बस चालक और परिचालक भी घायल हो गए थे। दोनों किसी निजी चिकित्सालय में उपचार करने के बाद फरार हो गए।
चौबेपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। बस पलटने से कुछ यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications