वाराणसी में 3 साल की बच्ची को गर्म चिमटे से दाग दिया, महिला वार्डन बर्खास्त

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में स्थित काशी अनाथालय में एक बच्ची को गर्म चिमटे से दाग दिया गया। इस घटना की चर्चा होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी और पुलिस जांच करने अनाथालय पहुंची। जिसके बाद अनाथालय की वार्डन माधुरी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उसे सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची को जलाने की घटना रविवार की है।

Watch video: three years girl burnt by warden in varansi

जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, काशी अनाथालय के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर माधुरी सिंह के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। माधुरी पर आरोप हैं कि चेतगंज थाना क्षेत्र के काशी अनाथालय में खाना मांगने पर उसने 3 साल की बच्ची को गर्म चिमटे से दाग दिया। वहीं, इससे पहले पुलिसकर्मियों का कहना था कि अनाथालय में बच्चियों के बीच ही झगड़ा हुआ था। जिसमें एक बच्ची ने दूसरी बच्ची के बैक को जलाया था। हालांकि, शुरूआती जांच में अनाथालय की वार्डन माधुरी सिंह को दोषी पाते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

वाराणसी के जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी और थानेदार प्रवीण कुमार ने आगे कहा कि वार्डन की लापरवाही सामने आई है। फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+