VIDEO: काशी घूमने निकले PM मोदी ने फिर जीता लोगों का दिल, बच्चे को यूं दुलारते आए नजर
वाराणसी, 14 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में अपने अंदाज से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी रात 12 बजे अचानक वाराणसी घूमने निकल पड़े। पीएम वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक बच्चे को भी दुलारा। पीएम मोदी का यह भाव देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। वहीं, बच्चे के पिता बेहद खुश नजर आए।
Recommended Video

पीएम मोदी ने बनारस के नए स्वरूप को निहारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया। भव्य कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी देर रात 12 बजे अपने संसदीय क्षेत्र काशी घूमने निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी भी उनके साथ हर समय साथ रहे। सीएम योगी के साथ पीएम ने बनारस के नए स्वरूप को निहारा। पीएम मोदी सबसे पहले काशी की हृदयस्थली गोदौलिया चौक पहुंचे। बीच चौराहे पर पीएम का काफिला रुका और वह गाड़ी से उतरे। इसके बाद दशाश्वमेध घाट की ओर रवाना हुए।

पीएम ने बच्चे को दुलारा, जीता लोगों का दिल
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर रात में ही बनारस रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री ने स्टॉल पर मौजूद दुकानदारों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचाई, जो उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर की हैं। इस बीच उन्होंने एक छोटे बच्चे को दुलारा और आशीर्वाद भी दिया। पीएम के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।













Click it and Unblock the Notifications