नरेन्द्र 'भाई' के हाथों में बधेंगी विधवा बहनों की हजारों राखियां

पीएम मोदी के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार में वाराण सी की इन विधवा महिलाओं ने कुछ खास बना दिया है। इन विधवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1000 राखियों के साथ ही मिठाइयां भेजने की योजना बनाई है। मोदी 16वीं लोकसभा चुनाव में बनारस से जीत दर्ज करके पहली बार लोकसभा पहुंचे और देश का प्रधानमंत्री बने।
यह कोशिश इन महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने का हिस्सा है जो लंबे समय से समाज से कटी हुई हैं। इन्हें अब तक त्योहारों और समारोहों से दूर रखा जाता रहा है। विधवा महिलाओं के समूह में अधिकतर महिलाएं 80 साल से अधिक उम्र की है। ये महिलाएं एक एनजीओ की मदद से प्रधानमंत्री के लिए एक हजार रंगबिरंगी राखियां तैयार कर रही हैं। ये राखियां प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।










Click it and Unblock the Notifications