आदेश के बावजूद भी मनीष सिसोदिया ने नहीं छोड़ी काशी

manish sisodia
वाराणसी। काशी के दंगल में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल अपनी किस्मत का लोहा मनवाने में जुटे है। केजरीवाल को वाराणसी फतह करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के सिपेसलाहकार मनीष सिसोदिया भी उनके साथ वाराणसी में ही मौजूद है। मनीष सिसोदिया पर आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग ने सिसोदिया को वाराणसी छोड़ने का आदेश दिया है, लेकिन आदेश के बावजूद भी सिसोदिया पार्टी के बाहरी कार्यकर्ताओं के साथ काशी में देखे गए।

चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद वाराणसी में 'आप' के बाहरी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की सूचना से जिला प्रशासन हरकत में आ गई। वाराणसी के लंका स्थित एक बिल्डिंग में तलाशी अभियान के दौरान 'आप' के कई बाहरी कार्यकर्ताओं के साथ मनीष सिसोदिया भी यहीं मिले।

प्रशासन की पहल के बाद 'आप' कार्यकर्ता तो थाने पहुंचे लेकिन मनीष सिसोदिया बाइक पर सवार होकर किसी और ठिकाने की तरफ चलते बने। ‘आप' के एक कार्यकर्ता के मुताबिक वाराणासी में किसी नजदीकी की तबीयत खराब होने से पार्टी कार्यकर्ता यहां रुके हैं। वहीं जब केजरीवाल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सिसोदिया किसी तरह का चुनाव प्रचार नहीं कर रहे थे। पार्टी का नेता किसी के घर में रुक सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नौवें और आखिरी चरण की वोटिंग के तहत आज वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं। वाराणसी से बीजेपी के पीएम उम्मी दवार नरेंद्र मोदी, 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल सहित 42 उम्मीसदवार चुनावी मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+