Varanasi News: छात्राएं बदल रही थीं कपड़े और CCTV में रिकॉर्ड हो रहा था वीडियो, DVR में मिली अंतरंग तस्वीरें
Varanasi में गेस्ट हाउस में छात्राओं और महिलाओं के कपड़े बदलते समय का वीडियो रिकार्ड करने का मामला सामने आया है, पुलिस द्वारा जब DVR देखा गया तो उसमें छात्राओं और महिलाओं के कई अंतरंग वीडियो मिले
Varanasi के परेड कोठी स्थित एक गेस्ट हाउस में छात्राओं और महिलाओं के कपड़े बदलते समय का वीडियो रिकार्ड करने को एक मामला सामने आया है। इस मामले में छात्राओं की शिकायत के बाद गेस्ट हाउस में पहुंची पुलिस द्वारा DVR की जांच की गई तो आरोप सही पाया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा गेस्ट हाउस संचालय और वहां पर कार्यरत दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता से वाराणसी भ्रमण करने आई थी छात्राएं
जानकारी अनुसार कोलकाता के एक एनजीओ द्वारा कुछ छात्राओं को वाराणसी में घुमाने के लिए लाया गया था। टूर पर आई छात्राओं और महिलाओं के साथ ही अन्य सभी लोग वाराणसी रेलवे स्टेशन के समीप परेड कोठी एरिया में स्थित जेपी नामक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। आरोप है कि गेस्ट हाउस की डॉरमेट्री में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था और महिलाओं व छात्राओं के कपड़े बदलते समय का वीडियो उसमें रिकार्ड हो रहा था। छात्राओं की नजर डॉरमेट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो छात्राएं भयभीत हो गईं।

गेस्ट हाउस मैनेजर बोलता रहा झूठ
छात्राओं को जब डॉरमेट्री में लगे कैमरे के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपने साथ आए अन्य लोगों से बताया गया। सभी लोग गेस्ट हाउस के काउंटर पर पहुच गए और मैनेजर से शिकायत किए जिसपर मैनेजर ने बताया कि डॉरमेट्री में लगे हुए कैमरे बंद हैं, उसमें कुछ रिकार्ड नहीं हो रहा। छात्राओं और उनके साथ के लोगों द्वारा DVR से वीडियो दिखाने के लिए बोला गया तो वह इंकार कर दिया।

DVR से मिले छात्राओं और महिलाओं के अंतरंग वीडियो
रिकार्डेड वीडियो दिखाने के जिए जब गेस्ट हाउस संचालक द्वार इंकार किया गया तो छात्राओं और उनके साथ के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलने के बाद गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर थाने आई। DVR की जांच के बाद उसमें कई छात्राओं और महिलाओं के अंतरंग वीडियो मिले। छात्राओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों हिरासत में ले लिया। इस बारे में एसीपी चेतगंज विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मामला जानकारी में आया है, पुलिस द्वारा जांच और पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications