Varanasi News: एसीपी भेलूपुर का वीडियो हुआ वायरल, बोले- बोले- व्यक्तिगत मत होना, खाल खिंचवा लूंगा

Varanasi News: वाराणसी के बीएचयू गेट पर बीते दिनों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा जम्मू कश्मीर में दिवंगत अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिए जाने के लिए मांग की जा रही थी।

इसी दौरान वहां पर एसपी भेलूपुर प्रवीण सिंह पहुंचे। एसीपी भेलूपुर द्वारा धरना दे रहे लोगों को समझाया गया। बताया जा रहा है इसी बीच किसी बात को लेकर एसीपी और धरना दे रहे लोगों में कहासुनी हो गई। वीडियो में एसीपी यह कहते सुने जा रहे हैं कि 'व्यक्तिगत मत हो, खाल खिंचवा लूंगा।'

video-of-varanasi-bhelupur-acp-praveen-singh-went-viral-on-social-media

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा भी एक्स पर शेयर किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है।

दरअसल, बीते रविवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय गेट पर जम्मू कश्मीर में दिवंगत अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि गेट पर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद एसीपी भेलूपुर पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और प्रदर्शन करने वाले लोगों को वहां से हटवाने लगे। इसी दौरान प्रदर्शन करने वालों और भेलूपुर एसीपी के बीच कहासुनी हुई।

कहासुनी के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। 28 सेकंड का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि धरना दे रहे लोगों और एसीपी के बीच नोंकझोंक हो रही है। इस दौरान एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह यह कह रहे हैं कि 'व्यक्तिगत मत होना, खाल खिंचवा लूंगा यहीं पर।'

इस वीडियो को मंगलवार को रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा एक पर शेयर करते हुए लिखा गया है कि "खाल खिंचवा लूंगा-- वीडियो के अंत में ACP भेलूपुर प्रवीण सिंह के कथित शब्द। वीडियो कल NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा BHU गेट पर कल किए गए प्रदर्शन का बताया गया है। संज्ञान और समुचित कार्यवाही हेतु"

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के अपशब्द कहे जाने पर कार्रवाई की जानी चाहिए वहीं कुछ लोगों द्वारा लिखा जा रहा है कि पढ़ने आते हैं या राजनीति करने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+