हरियाणा में जीत, बनारस में जश्न, पीएम के संसदीय क्षेत्र में BJP नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाई जलेबी

Victory in Haryana, celebration in Banaras: हरियाणा में तीसरी बात भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के नेताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के नेता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जलेबी खिलाकर जश्न मना रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर भाजपा के नेताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजवाए गए और लोगों ने जमकर डांस भी किया।

Victory in Haryana celebration in Banaras

यह भी बता दें कि हरियाणा चुनाव के दौरान मंगलवार दोपहर में शुरुआती रुझानों में ही जब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे बढ़ने लगे थे, उसके बाद से ही वाराणसी में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिए थे।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीपक सिंह राजवीर ने कहा कि हरियाणा के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया। हरियाणा के लोग कांग्रेस की चालबाजी को समझ चुके थे और उनको पता था कि केवल भाजपा ही विकास कर सकती है।

इस दौरान उन्होंने मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को जलेबी खिलाया। जलेबी खिलाने के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने राहुल गांधी को यह भी बता दिया की जलेबी चाशनी वाली अच्छी होती है ना की फैक्ट्री वाली।

इसी तरह, वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य अजय मिश्रा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। यह हरियाणा के जनता की जीत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस लगातार जनता को धोखा दे रही है, इसलिए जनता उन्हें पूरी तरह पहचान चुकी है। अब कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं है।

अजय मिश्रा ने यहां तक ​​कहा कि राहुल गांधी को वाराणसी आकर जलेबी खानी चाहिए। क्योंकि वाराणसी में ऐसा कोई चौराहा या बाजार नहीं है जहां जलेबी न बिकती हो। वाराणसी की जलेबी भी बहुत मशहूर है, अब राहुल गांधी को आकर जलेबी खानी चाहिए।

इसी तरह सायंकाल वाराणसी के गुलाब बाग सिगरा में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में हरियाणा प्रदेश में हैट्रिक जीत हासिल करने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को जलेबियां, मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया और लोगों ने पटाखे भी फोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+