लाउडस्पीकर पर रोज महंगाई-बेरोजगारी से मुद्दों को उठाएंगे सपा नेता,बोले- अजान और हनुमान चालीसा नहीं,ये है मुद्दा
वाराणसी, 17 अप्रैल: लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहे विवाद के बीच वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने एक नेता ने नया मोर्चा खोल दिया है। सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने अपनी छत पर लाउडस्पीकर लगवाए हैं। रविकांत का कहना है कि वह रोजाना सुबह-शाम 'महंगाई डायन खाए जात है...' जैसे गानों को क्षेत्र की जनता को सुनाकर महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी तंत्र की नाकामी को लोगों के सामने लाएंगे।

Recommended Video
'महंगाई-बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है, अजान और हनुमान चालीसा नहीं'
सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि अजान और हनुमान चालीसा का मसला जानबूझकर इसलिए उछाला गया है ताकि बुनियादी समस्याओं की ओर जनता का ध्यान न जाए। रविकांत का कहना है कि आज देश में मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा है। लाउडस्पीकर से सुनाई देने वाली अजान और हनुमान चालीसा नहीं है।
'समाज की ज्वलंत समस्याओं को उठाते रहेंगे'
सपा नेता ने आगे कहा, ''हम समाज की ज्वलंत समस्याओं को उठाते रहेंगे। उन्हें इसके लिए भी आगाह करते रहेंगे कि आप अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े वास्तविक मुद्दों से मत भटकें।'' रविकांत ने कहा कि वह अजान या आरती के समय लाउडस्पीकर नहीं बजाएंगे। वह सभी धर्मों के साथ ही सभी की धार्मिक आस्था का भी सम्मान करते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications