Varanasi: गिट्टी के दबाव के कारण ढही सिगरा स्टेडियम की दीवार, 2 कार और दर्जनभर बाइक क्षतिग्रस्त
वाराणसी के सिगरा में स्थित डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम के पिछले हिस्से में स्थित बाउंड्री वाल सोमवार की सुबह में ढह गई। जिसमें दबने के चलते 2 कार और 12 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

Varanasi जिले के सिगरा में स्थित डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम में निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बाउंड्री वाल से सटाकर गिट्टी गिराए जाने पर सोमवार को दीवार गिर गई। दीवार गिरने के चलते उसे हटाकर खड़े किए गए वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों के स्वामियों को कार्यदाई संस्था द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।

ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह में लोगों का आवागमन हो रहा था। इसी बीच तेज आवाज के साथ स्टेडियम की दीवार गिर गई। इस दौरान दीवार से सटाकर खड़ी की गई 2 कार और 12 बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। चारदीवारी के किनारे खड़े किए गए वाहन कॉलोनी में रहने वाले लोगों के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तत्काल कंपनी में कार्यरत अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वाहनों को बाहर निकलवाया गया। इस घटना के दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने बताया कि दीवार गिरते समय ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो।
गिट्टी का भार सहन नहीं कर सकी दीवार
दरअसल, डॉक्टर संपूर्णानंद स्टेडियम का कायाकल्प कराया जा रहा है। अभी पहले चरण का ही कार्य चल रहा है इसी दौरान गिट्टी और बालू भी स्टेडियम में गिराए जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सोमवार की सुबह में बाउंड्री वाल के समीप ट्रक से गिट्टी गिराया जा रहा था। गिट्टी का भार अधिक होने के चलते चहारदीवारी उसे संभाल नहीं पाई और दीवार बाहर की तरफ गिर गई। इस बारे में स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन संथेलिया द्वारा बताया गया कि सोमवार की सुबह में ट्रकों से गिट्टी अनलोड की जा रही थी, उसी समय कमजोर दीवार होने के चलते बाहर की तरफ गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं घटना की जांच कराई जा रही है। वहीं मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई है। स्टेडियम की पुरानी दीवार वहां स्टोर गिट्टी का भार सहन न करने और ट्रक द्वारा नई गिट्टी डालने की वजह से वजन बढ़ने से ढह गई। इस दीवार को भी भविष्य में नई बनाया जाना है। यह दीवार ढहना मुख्य बिल्डिंग निर्माण कार्य से संबंधित नहीं है। इसमें क्षतिग्रस्त वाहनों के मुआवजे की प्रतिपूर्ति निर्माण कंपनी के द्वारा कराई जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications