VIDEO: वाराणसी में ताजिया जुलूस को लेकर भिड़ पड़े शिया और सुन्नी, एक दूसरे पर बरसाए पत्थर, 50 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ताजिया जुलूस निकालने के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय आपस में भिड़ गए। भिड़ंत ऐसी हुई कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। इस घटना में कई लोगों के सिर फूट गए वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त बताई जा रही हैं।

हिंसा के बाद भारी संख्या में पुलिस तैनात
जान की परवाह किए बिना दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे। सड़क पर चारों तरफ सिर्फ पत्थर और ईंट नजर आ रहे थे। बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे देखें VIDEO

Varanasi Tajia Procession Fighting

कैसे घटी घटना
वहां उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिया समुदाय के रास्ते पर जबरन सुन्नी समुदाय के लोग ताजिया लेकर अंदर आने लगे। शिया समुदाय के लोगों ने जब मना किया तो दोनों पक्ष में आपस में बहस होने लगी। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में दर्जनों बाइक टूटी हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से बात कर मामले को शांत कराया
पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया। शाम के 4 बजे तक स्थिति को काबू में कर लिया गया। आगे फिर से तनाव न हो इसके लिए इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+