रांची की महिला की Varanasi में हत्या, बच्चों समेत फरार पति की तलाश कर रही पुलिस

वाराणसी में ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला की बेरहमी से हत्या। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुटी।

Varanasi News Baragaon

Varanasi जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला गांव में ही स्थित है ईंट भट्टे पर मजदूरी करती थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उसके बाद डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया।

डॉग स्क्वायड के पहुंचने के बाद स्निफर डॉग गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर जाकर रुक गया। ऐसे में पुलिस द्वारा ईट भट्टे पर मजदूरी करने वाले लोगों को बुलाया गया और उनसे शिनाख्त करवाई गई तो पता चला कि महिला रांची की रहने वाली है।

वहीं घटना के बाद से महिला का पति और उसके तीन बच्चे भी लापता हैं, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसके पति के द्वारा ही महिला की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद वह बच्चों को लेकर ईट भट्टे से फरार हो गया है।

दरअसल, महदेपुर गांव के ग्राम प्रधान भगावन पाल ने बताया कि रविवार की सुबह में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे इसी दौरान बस्ती से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक कच्ची सड़क पर अर्धनग्न हाल में पड़ी एक महिला की लाश देखी गई।

महिला के शरीर पर पड़े कपड़े व्यस्त व्यस्त थे और उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे इसके अलावा पेट व अन्य जगहों पर भी रक्त लगे हुए थे। ग्राम प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि महिला की लाश के थोड़ी ही दूर पर महिला के अंतर्वस्त्र भी पड़े हुए थे।

उन्होंने बताया कि महिला की लाश देखने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस को फोन करके सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष बृजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष द्वारा डाक स्क्वायड को भी बुलाया गया।

डाग स्क्वायड टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो स्निफर डॉग को घटनास्थल से छोड़ा गया तो वह दौड़ते हुए ईंट भट्टे पर पहुंचा और वहीं पर रुक गया। ऐसे में भट्टे पर मजदूरी करने वाले लोगों को बुलाकर महिला की शिनाख्त करवाई गई।

दोपहर बाद महिला की शिनाख्त गीता भुइया (35) वर्ष पत्नी सुमित के रूप में की गई। गीता अपने पति और तीन बच्चों के साथ ईंट भट्टे पर अगर मजदूरी करती थी। उसके बाद पुलिस उसके पति के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि पति गायब है।

ईट भट्टे पर काम करने वाले उन मजदूरों ने बताया कि उसका पति बच्चों के साथ ही रात से फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुमित इस भट्टे से बच्चों को लेकर कहीं भाग निकला है।

यह भी बात सामने आई है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे और शराब को लेकर के दोनों में आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जब तक पति को पकड़ नहीं लिया जाता तब तक कुछ भी कहा जाना उचित नहीं होगा।

महिला की शिनाख्त हो जाने के बाद ईट भट्टे के मालिक और अन्य लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+