वाराणसी: मुठभेड़ में धरा गया 20 हजार का इनामी सिक्की पटेल, पैर में लगी गोली

वाराणसी, 28 सितंबर: वाराणसी पुलिस ने मंगलवार को 20 हजार के इनामी बदमाश सचिन उर्फ सिक्की पटेल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश 8 महीने से फरार था। इसे पकड़ने में तीन थानों की पुलिस समेत एसओजी और क्राइम ब्रांच शामिल थी। बदमाश के पैर में गोली लगी है। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस संग मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरुणा जोन के डीसीपी विक्रांत वीर और एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश के पास से एक बाइक, .32 बोर का पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ है। डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि घायल बदमाश को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

varanasi police arrest inami badmash sikki patel in an encounter

पुलिस को देखते ही भागने लगा था बदमाश

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिक्की पटेल अपने साथी के साथ सिगरा से अंधरापुल की तरफ जाने वाला है। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद सिक्की पटेल बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वो भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर जैतपुरा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया।

बदमाश सिक्की पटेल पर 5 थानों में दर्ज हैं 9 मुकदमे

बता दें, सचिन उर्फ सिक्की पटेल वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद का निवासी है। सिक्की पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी के सिगरा थाना समेत लगभग 5 थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं।छह महीने पहले चेतगंज थाना के बाघबरियार सिंह मोहल्ले में सिक्की पटेल ने नशे में धुत होकर विद्यापीठ छात्र नेता रोहित यादव को गोली मार दी थी। गोली छात्र नेता के पैर पर लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस लगातार सिक्की पटेल की तलाश में जुटी थी। सिक्की मंगलवार को भी एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सिक्की के पकड़ में आने के बाद अब इसके गैंग का भी खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+