Varanasi News:बंद कमरे में मिले दो दोस्तों के शव, सामने आई चौंकाने वाली वजह, जाने क्या है पूरा मामला
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बंद कमरे में एक गार्ड और उसके दोस्त का शव मिलने से सांस निकल गई। बेटे द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि अलावा तापने के लिए जलाई गई अंगीठी के गैस के चलते दोनों की मौत हुई है। वहीं मृतक के बेटे का कहना है कि दोनों लोगों की हत्या कि गई है।

यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के चांदपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि मूल रुप से गोरखपुर के रहेने वाले 64 वर्षीय प्रेम सिंह बीते 25 वर्षाें से अपने परिवार के साथ वाराणसी के चेतना नगर कालोनी में किराए का मकान लेकर रहते थे।
प्रेम पुष्पांजलि साड़ीज (यूनिट-1) के कारखाने में गार्ड की ड्यूटी करते थे। बेटे राघवेंद्र ने बताया कि रात 9 बजे तक उसके पापा घर नहीं आए थे। उसके बाद उसने पिता के मोबाइल पर फोन किया।
फोन करने के बाद उसके पिता का फोन नहीं लगा उसके बाद वह परेशान होकर उनके कंपनी में पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद भी उसके पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद वह मेन गेट लांघकर कमरे में प्रवेश किया तो वहां उसके पिता प्रेम सिंह के साथ ही सचाऊ पाल का शव पड़ा था।
उसके बाद उसने फोन करके पुलिस को सूचना दी। दो लाेगों की एक साथ मौत होने की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पुलिस द्वारा संभावना जताई गई कि दोनों लोग दरवाजा सटाकर कमरे में अलाव जलाकर हाथ सेक रहे थे। इसी दौरान कमरा बंद होने के चलेत अंगीठी से निकली जहरीली गैस से वे अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि मृतक प्रेम के बेटे राघवेंद्र का आराेप है कि उसके पिता की हत्या की गई है।












Click it and Unblock the Notifications