Varanasi News: पुलिस ने होटल में मारा छापा, मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई जोड़े
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार शाम पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल में जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस की छापेमारी के बाद अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने वहां से सात जोड़ों को पकड़ा है। पकड़े गए लोग पुलिस अधिकारियों और छापेमारी में शामिल टीम के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। सभी को सिगरा थाने लाया गया, जहां पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार को काशी जोन की एडीसीपी नीतू कादयान ने पुलिस टीम के साथ वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया इलाके में स्थित एक होटल में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है।
पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो होटल के कर्मचारी उन्हें देखकर गुमराह करने लगे। इसके बाद टीम होटल के कर्मचारियों को होटल के कमरों में ले गई। वहां पुलिस ने अलग-अलग कमरों से सात जोड़ों को पकड़ा।
दो से पांच हजार में होती थी बुकिंग
बताया जा रहा है कि यह होटल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के रिश्तेदार का है। होटल के कमरे दो से आठ हजार रुपये में बुक होते थे। पुलिस सूत्रों से सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।
पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़े जाने के बाद प्रेमी युगल पुलिस अधिकारियों और टीम से गुहार लगाते रहे कि उन्हें छोड़ दिया जाए। हालांकि पुलिस की टीम सभी को पकड़कर सिगरा थाने ले आई। थाने आते समय सभी लोगों ने अपना चेहरा ढक रखा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस पकड़े गए जोड़ों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications